PkAnAlien retweeted
Actors from Ramanand Sagar’s Ramayana commenting on the new film with the entitlement as if they are actual avatars.
अच्छा अनुवाद कर लेते हो। – at Garhi Harsaru, India
मैंने एक ऐप पर अपना पुराना कॉफी मशीन 1 हजार 400 रुपये में बेचने के लिए लिस्ट किया था
एक महिला ने कमेंट किया
महिला 1: "क्या आप इसे 1 हजार 100 रुपये में दे सकते हैं?"
मैंने जवाब दिया
मैं: "1 हजार 200 रुपये ठीक हैं आप कल दोपहर आकर ले जाइए"
करीब एक घंटे बाद एक दूसरी महिला का मैसेज आया
महिला 2: "मुझे यह 1 हजार 400 रुपये में ऐसे ही चाहिए और मैं अभी आकर ले जा सकती हूं मेरे पास पैसे भी हैं"
मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा
200 रुपये ज्यादा मिल रहे थे और वह तुरंत लेने भी आ रही थी
इसलिए मैंने जवाब दिया
मैं: "ठीक है आप आ जाइए"
इसके बाद मैंने पहली महिला को मैसेज किया
मैं: "माफ कीजिए कॉफी मशीन बिक चुकी है"
इसके ठीक एक मिनट बाद उसका जवाब आया ↓1/3
11
PkAnAlien retweeted
"पेट पल जाएगा त्रिपाठी जी, देश नहीं बनेगा।"
प्रिय हर्षवर्धन त्रिपाठी, @MediaHarshVT
“प्रिय” इसलिए लिख रहा हूँ कि खत की रवायत यही है। बाक़ी आप कितने प्रिय हैं, इसका हिसाब इस खत के आख़िर तक ख़ुद लगा लीजिएगा।
टीवी की पट्टी पर आपके नाम के नीचे रोज़ लिखा आता है: “वरिष्ठ पत्रकार।" बहुत दिनों से सोच रहा हूँ कि यह वरिष्ठता आख़िर किस चीज़ की है। उम्र की हो तो मान लेता हूँ, उम्र पर किसी का बस नहीं। पर पत्रकारिता में वरिष्ठ वह होता है जिसके सवाल बूढ़े नहीं होते। आपके सवाल तो कब के रिटायर हो चुके। अब सिर्फ़ जवाब बचे हैं, और वे भी ऐसे, जैसे सरकार की तरफ़ से दिए जा रहे हों।
शाम होते ही आप स्टूडियो की खिड़की में सज जाते हैं। आठ खिड़कियाँ, आठ चेहरे, आठों एक साथ चीख़ते हुए, और बीच में एंकर, जो रेफ़री कम और चीयरलीडर ज़्यादा है। इसी शोर को आजकल बहस कहते हैं, और इसी शोर में बैठने वाले को वरिष्ठ पत्रकार।
और इस वरिष्ठता की क़ीमत? पाँच हज़ार रुपये। पाँच हज़ार लेकर आप टीवी डिबेट में जाते हैं और घंटे भर के लिए वरिष्ठ पत्रकार बन जाते हैं। त्रिपाठी जी, इससे आप अपना पेट पाल सकते हैं, देश का भला नहीं होगा।
पेट पालना कोई गुनाह नहीं, हर आदमी पालता है। गुनाह तब होता है जब पेट की ज़रूरत को राष्ट्र की सेवा बताकर परोसा जाए। मेहनताना रोटी दे सकता है, रीढ़ नहीं देता। और जिस क़लम को हर शाम किसी की हाँ में हाँ मिलानी हो, वह धीरे-धीरे दस्तख़त करना सीख जाती है, लिखना भूल जाती है।
आपकी बहस का नतीजा बहस शुरू होने से पहले तय रहता है। सरकार कुछ कर दे तो मास्टरस्ट्रोक, न करे तो रणनीति, और चूक जाए तो पिछली सरकारों की विरासत। आपकी पत्रकारिता का व्याकरण बड़ा सरल है: कर्ता हमेशा मोदी, क्रिया हमेशा महान, और कर्म हमेशा विपक्ष का बिगड़ा हुआ।
इसे आप विश्लेषण कहते हैं, मैं मोदीनामा कहता हूँ। दरबारों में नामे पहले भी लिखे गए हैं, त्रिपाठी जी। लिखने वालों को ख़िलअत मिली, जागीर मिली, पर इतिहास ने उन्हें इतिहासकार नहीं, दरबारी ही लिखा।
और संघ की चाटुकारिता को विचारधारा का नाम दे देने से वह विचार नहीं बन जाती। विचार वह होता है जो अपने घर में भी सवाल पूछ सके। जो सिर्फ़ हाँ में हाँ मिलाए, उसे हमारे यहाँ जी-हुज़ूरी कहते हैं।
मोदीनामा लिखकर और संघ की चाटुकारिता करके देश का भला नहीं हो सकता। देश का भला उस सवाल से होता है जो सत्ता को चुभे, उस ख़बर से होता है जिसे सत्ता छिपाना चाहे। पत्रकार का काम सरकार का वकील बनना नहीं, जनता का गवाह बनना है। आप वकील बन गए, और वह भी ऐसे कि मुवक्किल को कहना तक नहीं पड़ा।
आईना दिखाना आपका काम था। आपने आईने को दीवार की तरफ़ घुमा दिया और सत्ता से कहा, देखिए हुज़ूर, कोई दाग़ नहीं।
जिस हिंदी में आप हर शाम बोलते हैं, उसी हिंदी में गणेश शंकर विद्यार्थी ने लिखा था, और लिखने की क़ीमत अपनी जान देकर चुकाई थी। उस परंपरा में क़लम की क़ीमत पाँच हज़ार नहीं लगती थी, क्योंकि उसका कोई रेट कार्ड ही नहीं था।
मैं आपसे चुप रहने को नहीं कह रहा। बोलिए, ख़ूब बोलिए, यह आपका हक़ है। बस इतना कीजिए कि नाम के नीचे की पट्टी बदलवा लीजिए। “वरिष्ठ पत्रकार” की जगह “वरिष्ठ प्रवक्ता” लिखवा लीजिए। झूठ एक कम हो जाएगा, और पत्रकारिता के सिर से एक बोझ।
सत्ताएँ आती-जाती रहती हैं, त्रिपाठी जी। जिस दिन यह दरबार उठेगा, उस दिन क़सीदे रद्दी में जाएँगे और सवाल इतिहास में। तब तक पाँच हज़ार मुबारक।
ख़त लिखने वाला लड़का।
चाय इश्क़ और राजनीति।
हर न्यूज़ चैनल पे स्पेशल एक घण्टे का शो आता है।
जिसमे एक दलाल (कुछ लोग उसको पत्रकार भी बोलते है)
एक पूरा नरेटिव सेट करने की कोशिश करता है।
प्लाट एक ही होता है।
BJP के लिये पॉजिटिव औऱ विपक्ष के लिये नेगेटिव दावे करना।
लेकिन कुछ लोग अजित अंजुम की बुक्स अनुवाद से परेशान है। – at Garhi Harsaru, India
2
40
जीते जी अंधा करेगा ये गोभी का कीड़ा।
😐😐।
#BelongingAJourneyOfLove
#SoniaGandhiBook – at Garhi Harsaru, India
13
PkAnAlien retweeted
सोनियां गांधी ने लिखा मई 1999 में दिल्ली में CWC की बैठक चल रही थी..बैठक के दौरान शरद पवार,पी ए संगमा और तारिक अनवर ने मेरे विदेशी मूल पर सवाल उठाए.
1999 में जब अटल बिहारी बाजपेई की सरकार 1 वोट से गिर गई थी तो कांग्रेस ने सरकार बनाने के दावा पेश किया लेकिन CWC की बैठक में शरद पवार,पी ए संगमा और तारिक अनवर ने सोनियां गांधी के नाम पर प्रधानमंत्री पद के लिए विरोध किया उन्होंने कहा भारत में जन्मा व्यक्ति ही देश के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जैसे पदों को Natural Born Indian Citizens के लिए ही आरक्षित हों.भले ही इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाए.
सोनियां गांधी ने लिखा हिंदुस्तान के प्रति मेरी निष्ठा पर प्रश्नचिह्न लगने से मुझे बहुत ठेस पहुंची मेरी आंखों से आंसू बहने लगे दुखी होकर मैंने बैठक में ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.लेकिन CWC के सदस्यों ने मेरे इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया.
सोनियां गांधी लिखती हैं शरद पवार,पी ए संगमा और तारिक अनवर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर कर दिया गया और उन्होंने नई पार्टी NCP का गठन किया.
अटल बिहारी के पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि विपक्ष में..1/2
PkAnAlien retweeted
मेनका के करीबी पत्रकार घर से अलग होने के उनके प्लान का हिस्सा थे ?
वरुण का पहला जन्मदिन वसुंधरा के घर पर क्यों मनाया गया?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में मेनका से संजय गांधी की शादी , घर में मतभेद और उसके बाद मेनका के घर छोड़ने को लेकर काफी कुछ लिखा है . संजय गांधी की मौत के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने लिखा है कि
‘संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी की मां कांग्रेस ने संजय के वफादारों को इस बात के लिए उकसा रही थी कि मेनका को पार्टी में कोई पद की माँग की जाए . शायद उन्हें डर था कि पार्टी में उन्हें किनारे कर दिया जाएगा . संजय के जीवित रहते उन्हें जो ताकत हासिल थी, वह उनके हाथ से निकल जाएगी . संजय की मृत्यु के एक सप्ताह के भीतर ही मेनका और उनकी मां के करीबी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार ने अपने कॉलम में उनके बारे में लिखा था कि वह 'संजय की राजनीतिक छवि की एकमात्र संभावित उत्तराधिकारी' हैं. स्पष्ट रूप से यह एक सुनियोजित योजना थी.
इंदिरा गांधी का मानना था कि 23 वर्ष की मेनका को अभी नेतृत्व की भूमिका देने के लिए वह बहुत छोटी और अपरिपक्व थीं .इसके अलावा उनका तीन महीने का बच्चा था और उन्हें उस छोटे बच्चे के साथ रहना चाहिए था. उन्हें धैर्य रखना चाहिए था . अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए आगे बहुत समय था लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि उनकी नजरें कहीं और थीं . मेरी सास मेनका की जल्दबाजी में राजनीतिक पद हासिल करने की कोशिश से परेशान थीं .
मार्च 1981 में जब छोटे फिरोज का पहला जन्मदिन नजदीक आया तो मेरी सास ने सुझाव दिया कि मेनका के कुछ दोस्तों और उनके बच्चों के साथ एक छोटी-सी पार्टी रखी जाए लेकिन उनके इस सुझाव को ठुकरा दिया गया . बाद में उन्हें पता चला कि उनके पोते के जन्मदिन की पार्टी वास्तव में हुई थी, लेकिन वसुंधरा राजे के घर पर . वसुंधरा राजे ग्वालियर की राजमाता की बेटी थीं . वह RSS की कट्टर समर्थक और श्रीमती गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं .यह स्पष्ट रूप से उन्हें चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया था . बाद में वसुंधरा ने उस काम को मुमकिन बनाया , जिसने मेरी सास के इस गहरे संदेह की पुष्टि कर दी कि मेनका हमारे घर को छोड़ने की योजना बना रही थीं . यह काम था सूर्या' पत्रिका को राजमाता के RSS से जुड़े एक करीबी सहयोगी को बेच देना. मेरी सास के लिए यह केवल उनका ही नहीं बल्कि उनके बेटे की स्मृति का , उनके पिता की स्मृति का और उन सभी लोगों का अपमान करने के समान था, जिन्होंने RSS की सांप्रदायिक विचारधारा के खिलाफ संघर्ष किया था .
PkAnAlien retweeted
वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार ने अगर राजीव गांधी की सुरक्षा को नज़रअंदाज़ नहीं किया होता तो क्या राजीव आज जिंदा होते ?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है
‘ मार्च 1991 में छुट्टियां खत्म होने के बाद पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने से पहले राहुल ने कहा था
मां , अगर पापा की सिक्योरिटी के लिए कुछ नहीं किया गया तो मैं जानता हूं कि मुझे उनके अंतिम संस्कार के लिए आना पड़ेगा .
राजीव गांधी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सरकार की थी . लेकिन दोनों प्रधानमंत्रियों वीपी सिंह और चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से जरुरी सुरक्षा मुहैया कराने की माँग को अनसुना कर दिया . राजीव जब भी दौरे पर जाते थे , उनके साथ सिर्फ एक निजी सुरक्षाकर्मी यानि PSO होता था . वह अकेला पुलिसकर्मी होता था . बाद में बारी बारी से दो पुलिसकर्मी रहने लगे , जिसके पास सिर्फ एक पिस्तौल होती थी . देश के किसी भी राज्य में पुलिस को किसी पॉलिटिकल टार्गेट की सुरक्षा के लिए न तो ट्रेंड किया था , न ही जरुरी संसाधन थे .
हालाँकि राजीव अब प्रधानमंत्री नहीं रहे थे, लेकिन उनकी जान पर खतरा किसी भी तरह कम नहीं हुआ था . 1984 में जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था, तब उन्हें तीन आतंकवादी संगठनों से खतरा था . 1990 तक ऐसे कई और चरमपंथी संगठन सामने आ चुके थे, जिनसे उन्हें खतरा था और जिनके निशाने पर वे सबसे प्रमुख व्यक्ति थे . इस खतरे की जानकारी अधिकारियों को भी थी . दिसंबर में एक समिति की बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था कि राजीव गांधी को मिलने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक किसी नए खतरे के आकलन के आधार पर इसे बदलने की जरूरत महसूस न हो .
वी. पी. सिंह की सरकार ने एक पूरी व्यवस्था ही बदल दी थी. नज़दीकी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया था . अगर राजीव के विरोधियों ने सोचा था कि इस तरह के तरीकों से वे उन्हें दबा लेंगे, तो वे गलत थे लेकिन प्रियंका और मैं लगातार आशंकित रहते थे . जब भी राजीव दौरे पर जाते, उनके सुरक्षित लौटने तक हम चैन की सांस नहीं ले पाते थे .
राहुल उन दिनों अमेरिका में था मार्च 1991 में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान वह घर आया हुआ था. उसने अपने पिता के साथ बिहार के एक दौरे पर जाने की जिद की .वहां जो कुछ उसने अपनी आंखों से देखा, उससे वह स्तब्ध रह गया .
राजीव के काफिले पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्थर और ईंटें बरसाईं . राजीव जिस खुली जीप में सफर कर रहे थे, उस पर हमला किया गया. यह सब स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में हो रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे. उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी कि वहां क्या हो रहा है’
ऐसे पूजा कर कर के ही 33 करोड़ कर दिए होंगे इन अंधविश्वासीयों ने। – at Garhi Harsaru, India
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे एक रहस्यमयी पत्थर मिला है। बच्चों को खुदाई के दौरान मिले इस पत्थर की आकृति किसी विशाल जानवर के जबड़े जैसी दिख रही है। इसमें दांत जैसी संरचनाएं नजर आ रही हैं। कुछ ग्रामीण इसे देवता मानकर पूजा कर रहे हैं। कलेक्टर रोहित सिसोनिया के मुताबिक, स्थल सुरक्षित कर वैज्ञानिकों से संपर्क किया जा रहा है।
#Raisen #NarmadaRiver #FossilDiscovery #MadhyaPradesh #DinosaurFossils #ATCard #AajTakSocial
15




























