Ajai Singh retweeted
🚨 चुनाव ऑडिट भाग 2: 2024 के चुनावों में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 200 सीटों के लिए ECI (चुनाव आयोग) के आंतरिक रिकॉर्ड में शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का अनिवार्य रिकॉर्ड गायब है।
एक घंटे में 89,000 वोट। वह भी एकनाथ शिंदे की अपनी सीट पर।
'द रिपोर्टर्स कलेक्टिव' ने इसका हिसाब लगाया है। और यह हिसाब डराने वाला है।
(जरूर देखें और शेयर करें)
'द रिपोर्टर्स कलेक्टिव' के अनुसार:
→ सीट: कोपरी-पचपखाड़ी, महाराष्ट्र 2024
→ शाम 5 बजे तक पड़े वोट: 1,13,328
→ कुल वोट: 2 लाख से ज्यादा
→ यानी आखिरी घंटे में 366 बूथों पर 89,000 से ज्यादा वोट पड़े
→ शिंदे 1.20 लाख वोटों से जीते
अब मेरे साथ इसका हिसाब लगाइए।
89,000 वोट ÷ 366 बूथ ÷ 60 मिनट
= हर बूथ पर, हर मिनट 4 वोट
= हर 15 सेकंड में 1 वोटर
15 सेकंड के अंदर, एक वोटर को ये सब करना होता है:
> अंदर आना
> पर्ची दिखाना
> रजिस्टर पर साइन करना
> उंगली पर स्याही लगवाना
> EVM तक जाना और बटन दबाना
पूरे एक घंटे तक। बिना किसी ब्रेक के। हर बूथ पर।
भाई, जरा 15 सेकंड में ये सब करके तो देखिए।
आप इतनी जल्दी तो अपनी वोटर पर्ची भी नहीं ढूंढ पाएंगे। 🙂
और सबसे बुरी बात तो यह है:
ECI के अपने नियमों के अनुसार, यह डेटा हर 2 घंटे में रिकॉर्ड किया जाना चाहिए।
इस सीट के लिए, शाम 5 बजे के बाद का रिकॉर्ड पूरी तरह से गायब है।
महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 200 सीटों पर यही हाल है।
जब पत्रकारों ने ECI से इस बारे में पूछा?
तो ECI ने उनके सवालों को एक "शिकायत" मान लिया।
और उनसे कहा कि वे ECI का ही डेटा वापस ECI को भेज दें। 🤡
प्रिय चुनाव आयोग,
→ कोपरी-पचपखाड़ी में आखिरी घंटे का मतदान किसने रिकॉर्ड किया? → 200 सीटों का डेटा क्यों गायब है?
→ पत्रकारों को ऐसे जवाब क्यों दिए जा रहे हैं, जैसे वे कोई आरोपी हों?
लोकतंत्र भरोसे पर चलता है। भरोसा रिकॉर्ड पर टिका होता है। और ये रिकॉर्ड शाम 5 बजे ही रुक जाते हैं। ⏱️🔥
@reporters_co
@TweetSumedha
@VenkateshNSS
@RahulGandhi
Ajai Singh retweeted
"पेट पल जाएगा त्रिपाठी जी, देश नहीं बनेगा।"
प्रिय हर्षवर्धन त्रिपाठी, @MediaHarshVT
“प्रिय” इसलिए लिख रहा हूँ कि खत की रवायत यही है। बाक़ी आप कितने प्रिय हैं, इसका हिसाब इस खत के आख़िर तक ख़ुद लगा लीजिएगा।
टीवी की पट्टी पर आपके नाम के नीचे रोज़ लिखा आता है: “वरिष्ठ पत्रकार।" बहुत दिनों से सोच रहा हूँ कि यह वरिष्ठता आख़िर किस चीज़ की है। उम्र की हो तो मान लेता हूँ, उम्र पर किसी का बस नहीं। पर पत्रकारिता में वरिष्ठ वह होता है जिसके सवाल बूढ़े नहीं होते। आपके सवाल तो कब के रिटायर हो चुके। अब सिर्फ़ जवाब बचे हैं, और वे भी ऐसे, जैसे सरकार की तरफ़ से दिए जा रहे हों।
शाम होते ही आप स्टूडियो की खिड़की में सज जाते हैं। आठ खिड़कियाँ, आठ चेहरे, आठों एक साथ चीख़ते हुए, और बीच में एंकर, जो रेफ़री कम और चीयरलीडर ज़्यादा है। इसी शोर को आजकल बहस कहते हैं, और इसी शोर में बैठने वाले को वरिष्ठ पत्रकार।
और इस वरिष्ठता की क़ीमत? पाँच हज़ार रुपये। पाँच हज़ार लेकर आप टीवी डिबेट में जाते हैं और घंटे भर के लिए वरिष्ठ पत्रकार बन जाते हैं। त्रिपाठी जी, इससे आप अपना पेट पाल सकते हैं, देश का भला नहीं होगा।
पेट पालना कोई गुनाह नहीं, हर आदमी पालता है। गुनाह तब होता है जब पेट की ज़रूरत को राष्ट्र की सेवा बताकर परोसा जाए। मेहनताना रोटी दे सकता है, रीढ़ नहीं देता। और जिस क़लम को हर शाम किसी की हाँ में हाँ मिलानी हो, वह धीरे-धीरे दस्तख़त करना सीख जाती है, लिखना भूल जाती है।
आपकी बहस का नतीजा बहस शुरू होने से पहले तय रहता है। सरकार कुछ कर दे तो मास्टरस्ट्रोक, न करे तो रणनीति, और चूक जाए तो पिछली सरकारों की विरासत। आपकी पत्रकारिता का व्याकरण बड़ा सरल है: कर्ता हमेशा मोदी, क्रिया हमेशा महान, और कर्म हमेशा विपक्ष का बिगड़ा हुआ।
इसे आप विश्लेषण कहते हैं, मैं मोदीनामा कहता हूँ। दरबारों में नामे पहले भी लिखे गए हैं, त्रिपाठी जी। लिखने वालों को ख़िलअत मिली, जागीर मिली, पर इतिहास ने उन्हें इतिहासकार नहीं, दरबारी ही लिखा।
और संघ की चाटुकारिता को विचारधारा का नाम दे देने से वह विचार नहीं बन जाती। विचार वह होता है जो अपने घर में भी सवाल पूछ सके। जो सिर्फ़ हाँ में हाँ मिलाए, उसे हमारे यहाँ जी-हुज़ूरी कहते हैं।
मोदीनामा लिखकर और संघ की चाटुकारिता करके देश का भला नहीं हो सकता। देश का भला उस सवाल से होता है जो सत्ता को चुभे, उस ख़बर से होता है जिसे सत्ता छिपाना चाहे। पत्रकार का काम सरकार का वकील बनना नहीं, जनता का गवाह बनना है। आप वकील बन गए, और वह भी ऐसे कि मुवक्किल को कहना तक नहीं पड़ा।
आईना दिखाना आपका काम था। आपने आईने को दीवार की तरफ़ घुमा दिया और सत्ता से कहा, देखिए हुज़ूर, कोई दाग़ नहीं।
जिस हिंदी में आप हर शाम बोलते हैं, उसी हिंदी में गणेश शंकर विद्यार्थी ने लिखा था, और लिखने की क़ीमत अपनी जान देकर चुकाई थी। उस परंपरा में क़लम की क़ीमत पाँच हज़ार नहीं लगती थी, क्योंकि उसका कोई रेट कार्ड ही नहीं था।
मैं आपसे चुप रहने को नहीं कह रहा। बोलिए, ख़ूब बोलिए, यह आपका हक़ है। बस इतना कीजिए कि नाम के नीचे की पट्टी बदलवा लीजिए। “वरिष्ठ पत्रकार” की जगह “वरिष्ठ प्रवक्ता” लिखवा लीजिए। झूठ एक कम हो जाएगा, और पत्रकारिता के सिर से एक बोझ।
सत्ताएँ आती-जाती रहती हैं, त्रिपाठी जी। जिस दिन यह दरबार उठेगा, उस दिन क़सीदे रद्दी में जाएँगे और सवाल इतिहास में। तब तक पाँच हज़ार मुबारक।
ख़त लिखने वाला लड़का।
चाय इश्क़ और राजनीति।
Ajai Singh retweeted
ये उन दिनों की बात है.....
जब अमृत काल नहीं आया था..तब एक राज्य का मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दे सकता था।
क्या आप इन सज्जन को पहचानते हैं?
Ajai Singh retweeted
कोई तो 'केमिकल लोचा' है।
इनकी रेबीज़ वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।
प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण में फ़र्क! अयोध्या और वृंदावन में फ़र्क!
हिंदू-हिंदू करते करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा।
कहां हो हिंदू धर्म के कायर ठेकेदारों??? भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं???
SIR में मेरा नाम कट गया है, मैं गलत घोषणा कि मैं पहली बार का मतदाता बन रहा हूँ, फार्म 6 के जरिए नहीं करना चाहता I
ज्ञानेश कुमार मुझे बताएं मैं क्या करूं?
#ECI
1
13
Ajai Singh retweeted
Replying to @myogiadityanath
@myogiadityanath Ji, @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @IndiaCAG Wish Town (Noida) homebuyers seek CAG audit of Noida Authority for not enforcing 2015 Layout Plan: GSS-2 unbuilt, community plots P5a, P5b, P55, P6 sold, Infra incomplete, no handover. Urgent intervention requested @CeoNoida
Ajai Singh retweeted
इंदौर छात्रों की गूंज में कॉमेडी के पक्ष में:
इंदौर में राहुल गांधी ने कई छात्रों और उनके अभिभावकों को मंच दिया, ये सभी विक्टिम थे. इनमें सत्य निकेतन के इमारत के मलबे में जान गवां देने वाले छात्र के परिवार के लोग थे तो कोई पेपर लीक और भेदभाव का.
कॉमेडियन पुलकित मणि भी विक्टिम ही हैं. वो एक आर्टिस्ट है, मोदी की राष्ट्राध्यक्षों के लगे लिपटने की मिमिक्री उनकी मशहूर हुई. मिलियन्स व्यूज़ मिले.
सरकार ने उनका वीडियो डाउन करा दिया, उनके कॉमेडी शो बैन हों गये. व्यूज़ और शो के टिकट ही उनकी जीविका है. राहुल गांधी ने मंच देकर पुलकित और कॉमेडी विधा की मदद की है.
कुछ का कहना है कि कॉमेडी फूहड़ थी - जो वीडियो लगाया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी और एक आर्टिस्ट उनकी नकल कैसे उतार रहा है दोनों हैं. कौन कितना फूहड़ है इसका फैसला आप भी करें.
ये कैसी डिप्लोमेसी?
मोदी हर विदेश यात्रा में और राजनयिक इवेंट्स में राष्ट्राध्यक्षों से गले लिपटने, बिना बात ज़ोर ज़ोर से हंसने या फोटो पोज़ के लिए विश्व नेताओं को घसीटने जैसी अजीब हरकतें लगातार कर रहे हैं. डिप्लोमेसी में मैनर्स का खास स्थान है. क्यों विदेश मामलों के कमेंटेटर्स ने इस तरफ नहीं दिलाया कि मोदी की हरकतों से देश की बदनामी हो रही है.
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को अपने नाम से जोड़ कर "मेलोडी" टॉफी क्यों गिफ्ट करेंगे. एक महिला प्रधानमंत्री पर अपने समर्थकों से कीचड़ उछलवाना कितना उचित था?
कॉमेडी का गहरा असर:
राहुल गांधी से बेहतर इसे कौन जानता है कि किसी का मज़ाक उड़ाना कितना महंगा पड़ता है. भारत की राजनीति में राहुल गांधी पहले व्यक्ति हैं जिनका इंडस्ट्रियल स्केल पर मज़ाक उड़ाया गया. इस अभियान में अँग्रेजी में कॉलम लिखने वाले, सेक्युलर समझे वाले बुद्धिजीवी, संपादक, एंकर सब शामिल थे. राहुल गांधी की उस छवि से निकलने में 10 साल लगे.
मोदी, बीजेपी और कॉर्पोरेट ने मिलकर राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाने का प्रोजेक्ट चलाया था इसलिए ये जानते हैं कि राहुल गांधी ने अगर यही काम नरेंद्र मोदी के साथ किया तो इसका असर कितना गहरा हो सकता है.
मोदी के व्यक्तित्व पर अगर कॉमेडी हिट हो जाती है तो मोदी वहां से राहुल गांधी की तरह निकल नहीं पायेंगे क्योंकि मोदी पर मिमिक्री झूठ पर आधारित नहीं है. उनके व्यक्तित्व में ये कमियां वास्तविक हैं.
मोदी एंड कंपनी भावना आहत का नाटक करें तो समझ में आता है, इनकी ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है.
Ajai Singh retweeted
📍अपन को LoP देवता जैसा चाहिए, मुखिया तो 'विदूषक' भी चलेगा..!
अपन ने सुना है कि इंदौर में राहुल के मंच पर एक कॉमेडियन की चंद सेकंड की मौजूदगी से धरती हिल रही है।
नैतिकता के ध्वजवाहकों ने कलप कलप कर महा जलप्लावन कर दिया है।
तो अपन भी राहुल को लानत भेजते हैं।
जी बिल्कुल ऐसी मिमिक्री और वो भी देश के मुखिया की नहीं होना चाहिए।
उस कॉमेडियन ने किसी की मां का नाम लेकर भी कुछ हास परिहास किया। ये भी नहीं होना चाहिए।
वैसे कॉमेडियन ने मुखिया जी की मां की बारे में कुछ नहीं कहा।
('मां के लिए कुर्सी लाओ' माननीय की आमसभा के उस स्क्रिप्टेड ड्रामा पर तंज था जिसमें माननीय एक ऐसी महिला के लिए कुर्सी लाने को कह रहे थे जिसके गले में VIP पास का पट्टा तक लटका था।)
फिर भी कितना शुभ संकेत है कि हमारा समाज नैतिकता के ऐसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जहां उसे विपक्ष के नेता के मंच से बित्ते भर की घटियाई मंज़ूर नहीं।
अपन भी चाहते हैं कि विपक्ष का नेता चौबीस कैरेट सोने जैसा हो, कोहिनूर जैसा हो, देवता समान हो, भले ही देश का मुखिया कीचड़युक्त कोयला हो।
अपन भी चाहते हैं कि विपक्ष के नेता के मंच से सुई की नोंक के बराबर घटियापन न हो भले ही ख़ुद देश का मुखिया छिछोरियाई की मिसाल कायम करता रहे।
इस नैतिकता के तकाजे पर आप सबको एक हज़ार सलाम।
(देश के मुखिया की कथनी करनी पर इस आगे सुबूतों के साथ सब बताएंगे।)
अब कुछ सवाल..
१) क्या इंदौर में राहुल गांधी ने अपने मुंह से एक भी शब्द ऐसा बोला जो अनुचित हो?
२) क्या राहुल गांधी ने अपने पूरे सार्वजनिक, राजनैतिक जीवन में कभी कोई एक भी शब्द स्त्री विरोधी कहा है?
अगर कहा हो तो प्लीज बताएगा।
३) क्या राहुल से पहले किसी नेता ने किसी प्रधानमंत्री की खिल्ली नहीं उड़ाई?
क्या ख़ुद माननीय ने कभी किसी पूर्व प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्द नहीं कहे?
▪️
आइए अब माननीय जी के स्वयं के करतब और बोल वचन याद कर लीजिए।
अगर आप 'गजनी' के संजय सिंघानिया नहीं बन गए हैं तो आपको याद होगा कि...
१) एक बार भरे मंच से माननीय ने एक हाथ की उंगलियां मोड़ कर छेद जैसा बनाया और उस पर दूसरे हाथ की हथेली ठोकते रहे।
ये कैसा किस बात का 'शालीन' इशारा था क्या आप बता सकते हैं?
इसका वीडियो आप ख़ुद ढूंढ लीजिए।
२) माननीय ने संसद में विपक्ष के नेता की खिल्ली उड़ाने को दोनों हाथों की उंगलियां नचा नचा कर जो प्रहसन किया था वो क्या था?
(वीडियो संलग्न है )
२) माननीय ने अपने श्रीमुख से सोनिया गांधी को जर्सी गाय कहा, पार्टी की विधवा कहा था।
३) माननीय ने अपनी पवित्र जिह्वा से किसी दिवंगत महिला को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था।
४) माननीय ने संसद में एक महिला सांसद को शूर्पणखा कहा था। क्या ये किसी महिला का सम्मान बढ़ाने वाला शब्द था?
५) माननीय ने संसद के भीतर विपक्ष के नेता को बाल बुद्धि कहा, बाहर खड़े होकर कहा कि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा।
क्या आज़ाद भारत के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेता पर ऐसे स्तरहीन व्यंग्य बाण चलाए हैं?
६) माननीय ने डिसलेक्सिया से पीड़ित बच्चों का मज़ाक बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा था और उस समय उनकी मां तक पर कटाक्ष किया था।
ये किस स्तर की राजनीति थी?
७) माननीय ने डॉ मनोहन सिंह को मौन मोहन कहा, देहाती औरत कहा था।
क्या ये किसी पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान नहीं था?
८) संसद में खड़े होकर माननीय ने मनमोहन सिंह के लिए कहा था कि वे बाथरूम में रैन कोट पहन कर नहाने हैं।
ये किस नैतिकता के उच्चतम स्तर की भाषा थी?
९) एक महिला मुख्यमंत्री को भरी सभा में सड़कछाप शोहदों की तरह दीदी ओ दीदी कह कर बुलाना किस भाषाई संस्कार की नुमाइश थी?
आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को एक अख़बार की हैडलाइन में 'कमेंटमारा ब्यॉय' लिखा गया। मतलब सड़क पर लड़कियों पर कमेंट करने वाले लफंगा।
(देखें द टेलीग्राफ)
१०) अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर माननीय के क्रियाकलाप की सूची बनाने का काम आप खुद कर लीजिए।
विदूषकों जैसे करतबों की इतनी लंबी फेहरिस्त है कि आप गिनते गिनते थक जायेंगे।
लेकिन इन अनगिनत स्तरहीन हरकतों और बोल वचन को हमारा नैतिकतावादी समाज अमृत समझ कर पी जाता है।
कल से अब तक जितने लोग राहुल के मंच पर मिमिक्री से मचल रहे हैं उनमें से किसी ने भी माननीय के विदूषकों जैसे व्यवहार पर कभी एक शब्द नहीं लिखा।
काहे...?
Ajai Singh retweeted
अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस का एक नया कारनामा..
4PM की दो महिला पत्रकारों ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछना चाहा तो उन्हें दिल्ली पुलिस ने पीटा, ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों पत्रकार मुस्लिम थीं और दिल्ली पुलिस को जब यह जानकारी मिली तो उसने इन दोनों पत्रकारों को और पीटा.
इन दोनों महिला पत्रकारों में से एक तो पिटाई के बाद बेहोश ही हो गई.
फिलहाल दोनों को एम्स ले जाया गया है.
पत्रकार आज नहीं तो कल इस चोट से उबर जाएंगी, लेकिन लोकतंत्र को इस सरकार ने जितना घायल किया है, उसका इलाज क्या है
क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अब इतना बड़ा अपराध हो गया है कि पत्रकार को पुलिस बेरहमी से पीटेगी?
आज दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह बेहद गंभीर और डराने वाला है.
शाहीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं. शाहीन का आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारते-पीटते थाने ले गई. उनका यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुना, तो उनके साथ मारपीट और बढ़ गई.
अगर एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा जाता है क्योंकि वह मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रही है, तो यह मामला सिर्फ शाहीन या 4PM का नहीं है. यह देश की पूरी पत्रकारिता और प्रेस की आजादी का सवाल है.
पिछले दिनों 4PM ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े मामलों पर लगातार गंभीर सवाल उठाए और खबरें प्रकाशित की थीं. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या आज की कार्रवाई का उन खबरों और सवालों से कोई संबंध है?
मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अपराध कब से हो गया?
पत्रकार का सवाल सत्ता के लिए इतना खतरनाक कब से हो गया?
और किसी पत्रकार के नाम में ‘खान’ होना क्या उसके साथ मारपीट की वजह बन सकता है?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
हम मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो. घटनास्थल और थाने के CCTV सहित उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जाएं. यदि किसी पुलिसकर्मी ने शाहीन के साथ मारपीट या उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
4PM सवाल पूछता रहा है और सवाल पूछता रहेगा.
पुलिस की ताकत से पत्रकार की आवाज दबाई नहीं जा सकती.
#Shaheen #PressFreedom #DelhiPolice #RekhaGupta #4PMNews #JournalismIsNotACrime
Ajai Singh retweeted
ये बच्चियां पूछ रही हैं – “क्या हम जानवर हैं जो बिना तेल-मसाले-प्याज की सब्जी खा लें? बाथरूम नहीं, क्लास में नहाना पड़ता है, छत से पानी टपकता है!”
अधिकारियों के पास जवाब नहीं, सिर्फ खामोशी।
ये सिर्फ एक स्कूल की कहानी नहीं, पूरे सिस्टम की पोल है।
जहां ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे लगते हैं, वहीं बेटियों को जानवरों जैसा जीना पड़ता है।
विकास के दावे हवा में उड़ रहे हैं, जमीन पर बच्चे आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
शर्म आनी चाहिए।
ये पोस्ट सिर्फ आलोचना नहीं, उन छोटी आवाज़ों का समर्थन है जो डटकर सवाल पूछ रही हैं।
Ajai Singh retweeted
वित्त मंत्री निर्मला जी पेपर लीक के फायदे गिना रही हैं
“पेपर लीक होने से बच्चों को पढ़ने का और ज़्यादा वक़्त मिल गया जिससे वह बेहतर कर सके”
चलिए मैडम, अब लगे हाथ जिन 22 बच्चों ने अपनी जान दे दी उसके फ़ायदे भी गिना दीजिए
हद होती है - How brazenly insensitive are you?
Ajai Singh retweeted
सुप्रीम कोर्ट में इस याचिकाकर्ता का बर्ताव अशिष्ट है लेकिन ऐसी स्थिति आई कैसे ये चिंताजनक है.
हाल के कुछ वर्षों में न्यायपालिका ने जनता के बीच सम्मान खोया है.
Ajai Singh retweeted
बड़बोलापन कैसे नुकसान करता है उसकी एक बानगी
सत्तारुढ़ सांसद ने एम्स पर ही सवाल उठा दिए
बीजेपी का आरक्षण विरोधी चेहरा भी दिखा दिया
राहुल गांधी जी सोनिया गांधी जी का ईलाज जिस अस्पताल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है,वहाँ आरक्षण लागू नहीं है । यदि एम्स में इलाज कराते तो वहाँ आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के डॉक्टर मिलते,क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है?उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं । सोनिया जी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं,लेकिन आपने कॉग्रेस की क्या हालत बनाई है । जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बाँटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं?
Ajai Singh retweeted
आदेश रावल का भूकंपी खुलासा! 🚨
📢 आदेश:
SP विधायक अतुल प्रधान का दावा -
BJP नेता संगीत सोम गौमांस का व्यापार करते हैं।
आचार्य कृष्णन:
वो कट्टर हिंदू हैं, सपने में भी नहीं!
आदेश:
ये सच है, सपने से जागिए।
प्रमोद कृष्णन:
मुझे इस विषय में कुछ नहीं कहना 🤐
Ajai Singh retweeted
मोदी पीएम हैं पर देश शाह चला रहे हैं
मणिपुर में मोदी से पहले शाह गए
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर भी शाह गए
अब दिल्ली हमले के बाद मीटिंग भी शाह ले रहे हैं
मोदी जन्मदिन उत्सव और विश्वशांति के लिए भूटान चले गए
अगर सारी जिम्मेदारी शाह निभा रहे हैं
तो मोदी क्या मुखौटा हैं
Ajai Singh retweeted
मोदी सरकार में सोशल मीडिया पोस्ट लिखने पर NSA लग जाता है, सालों ज़मानत नहीं होती, लिखने वाले के घर पर बुलडोज़र चल जाता है और चीफ़ जस्टिस पर जूता फेंकने वाला राकेश किशोर घर पर बैठ कर मीडिया को इंटरव्यू दे रहा है.
चीफ़ जस्टिस गवई दलित समाज से आते हैं इसलिए?
Ajai Singh retweeted
विपक्ष इन चैनलों पर अपने प्रवक्ताओं को भेजना बंद कर दे तो भाजपा का विपक्ष मुक्त भारत का सपना आधा तो वहीं धराशायी हो जाएगा बचे आधे को मिटाने का काम इस देश की जनता कर देगी
जो अगर मुख्यधारा के चैनल देखती है, तो उसके साथ डीबी लाइव जैसे चैनल को भी करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइब करती है
पढ़ें देशबंधु का आलेख- सर्वमित्रा सुरजन
एक करोड़ सब्सक्राइबर्स वाला डीबी लाइव और सार्थक पत्रकारिता
देशबन्धु समूह के सहयोगी उपक्रम डीबी लाइव के यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है
deshbandhu.co.in/articles/db… #Deshbandhunews #BreakingNews @SarvamitraS
Ajai Singh retweeted
DB Live आज 1 करोड़ (10M) से अधिक सब्सक्राइबर्स का परिवार बन गया है.
इस मुकाम तक हम अपने दर्शकों,सहयोगियों और शुभचिंतकों के अटूट विश्वास और स्नेह की वजह से पहुंचे हैं.
सभी का दिल की गहराइयों से आभार और धन्यवाद
निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के रास्ते पर हमें आगे भी आपका साथ मिलेगा,यही उम्मीद है
youtube.com/@DBLive





















