DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) header
DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) profile picture

This is Official Twitter Account of District Magistrate , Ghaziabad.

Ghaziabad
Joined August 2016
Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)Photo by DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad)
DM Ghaziabad retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में काशी की देव दीपावली को भव्य, दिव्य और अविस्मरणीय स्वरूप देने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
26
178
2
733
20,810
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को होगा विशेष अभियान दिवस बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक रहेगे उपस्थित आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों में मतदाता पंजीकरण एवं बूथ व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण लखनऊ, 21 नवम्बर 2026 उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को आयोजित होंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए। इस क्रम में प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेगे। आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँच कर लें। नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें। प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य 21 नवम्बर को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति, बूथ स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपलब्धता, बीएलओ के पास आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता तथा बीएलओ द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन फार्म उपलब्ध होने और मतदाताओं को फार्म भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी देखी गई। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रगति का आकलन किया। इसके अतिरिक्त बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों की स्थिति, 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान तथा मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता डेस्क (हेल्प डेस्क) की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार निस्तारण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बूथों पर नाम दर्ज हो, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक ही मतदेय स्थल पर फॉर्म-8 भरवाकर स्थानांतरित कराए जाएं। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
12
54
56
19,171
DM Ghaziabad retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पराली प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित हो रहे हैं। साथ ही, जैविक खाद के उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
12
19
31
8,971
DM Ghaziabad retweeted
🌧️ उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज! चक्रवाती तूफान ‘अकवान' के अवशेषों के प्रभाव से 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 3-5°C तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, कोहरे का घनत्व बढ़ने से घना कोहरा छाने की संभावना है। ❄️ अगले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने के आसार हैं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! #UPWeather #WeatherAlert #RainAlert #ColdWave #FogAlert #RahatUP #UttarPradesh @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
1
8
22
14,130
DM Ghaziabad retweeted
This is Revision not Treason. This is not electoral manipulation rather this is electoral roll sanitation. This is single most important work done in the area of electoral roll cleaning ever on this planet. This historic work needs to be heartily applauded not cynically berated. There may be errors still left in the electoral roll even after SIR but they are much less than what was the situation before SIR. We are committed to rectify even those also during current SSR in UP. @ECISVEEP @SpokespersonECI
SIR in UP Nearly 2.89 CRORE names were removed from UP's draft voter list during SIR. That's almost 1 in every 5 voters! In 359 out of 403 Assembly seats, non-death deletions exceeded the 2022 victory margin. Is this voter list revision or electoral manipulation? Largest voters defranchaisement ever in the history. This shouldn't be viewed less than a treason!
13
131
9
72
6,865
DM Ghaziabad retweeted
👉🏻 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत 21 एवं 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। 👉🏻 विशेष अभियान दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। 👉🏻 नाम दर्ज न होने पर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 👉🏻 नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
83
1
80
4,927
DM Ghaziabad retweeted
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में वीडियो संदेश जारी कर जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र की विकास योजनाओं के लिए सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सटीक जनगणना, सशक्त राष्ट्र! @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
2
7
1
29
1,013
DM Ghaziabad retweeted
🌧️ उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज! चक्रवाती तूफान ‘अकवान' के अवशेषों के प्रभाव से 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 3-5°C तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, कोहरे का घनत्व बढ़ने से घना कोहरा छाने की संभावना है। ❄️ अगले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने के आसार हैं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! #UPWeather #WeatherAlert #RainAlert #ColdWave #FogAlert #RahatUP #UttarPradesh @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
3
14
60
11,337
उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की अवधि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in)पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। इस वीडियो के माध्यम से हम स्व-गणना करने की प्रक्रिया सीख सकते हैं।
8
33
6
52
5,867
DM Ghaziabad retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 'जननी सुरक्षा योजना' के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व एवं संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित कर रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को संस्थागत प्रसव पर ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1,400 तथा शहरी क्षेत्रों में ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
29
31
1
66
19,055
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर को 75 जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी आलेख्य मतदाता सूची हर बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची लखनऊ: 16 नवम्बर, 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा एवं जानकारी के लिए आलेख्य मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा भी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन बैठकों में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध भी किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। 1,73,730 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास आमजन को दिखाने हेतु प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। जिसका उनके द्वारा 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक टेबल टॉप एक्सरसाइज कर त्रुटियाँ को चिन्हित कर नियमानुसार अग्रतर कार्यवाही भी की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के साथ ही सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है। इस कार्य में राजनैतिक दलों एवं आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
51
67
16,629
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 उत्तर प्रदेश में आलेख्य मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
6
35
41
7,092
DM Ghaziabad retweeted
जनगणना में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना महज आंकड़ों की गलती नहीं, बल्कि उसे वर्षों तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर सकता है। सही जनगणना गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने का आधार है। — मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
42
107
419
32,392
📅 स्व-गणना: 16–30 नवम्बर 2026 📅 जनसंख्या की गणना: 1 दिसम्बर 2026–4 जनवरी 2027 हमसे जुड़ें : Instagram: instagram.com/dco__up/ Twitter:nitter.cf/DCO_UP Facebook:facebook.com/dco.uttar.prade… YouTube:youtube.com/@censusuttarprad…
2
2
1
2,337
DM Ghaziabad retweeted
🌫️ कोहरे में सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें! कोहरे के कारण कम दृश्यता सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सकती है। सुरक्षित सफर के लिए वाहन धीमी गति से चलाएं, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और लेन व सड़क संकेतों का पालन करें। अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! #FogAlert #RoadSafety #DriveSafe #UPPolice #RahatUP #UPWeather #जनहित_में_जारी @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
3
4
2
2,667
DM Ghaziabad retweeted
⚠️ छठ पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरतें छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुजन घाटों, तालाबों एवं अन्य जलाशयों में अर्घ्य अर्पित करते समय विशेष सतर्कता बरतें। 🔹 जलाशय में अपनी क्षमता एवं पानी की गहराई का आकलन किए बिना न उतरें। 🔹 गहरे पानी में जाने से बचें तथा निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही पूजा करें। 🔹 बच्चों को जलाशयों के किनारे अकेला न छोड़ें। 🔹 बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 🔹 फिसलन वाले घाटों पर सावधानी से चलें। 🔹 किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं राहत-बचाव दल को सूचित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। आइए, छठ महापर्व को श्रद्धा, उल्लास और सुरक्षा के साथ मनाएं। #ChhathPuja #ChhathMahaparv #SafeChhath #SafetyFirst #RahatUP #UPSDMA #UttarPradesh #जनहित_में_जारी
3
4
1,096
DM Ghaziabad retweeted
प्रेस विज्ञप्ति आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जनपदों में 20 नवंबर से संचालित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं विधानसभा स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर स्थापित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र (EDC) प्रदर्शन केन्द्रों पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की दी जाएगी जानकारी मोबाइल प्रदर्शन वैन एवं डिजिटल आउटरीच के माध्यम से भी किया जाएगा जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार लखनऊ, 14 नवंबर 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत प्रदेश में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र (EDCs) स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों का संचालन 20 नवंबर 2026 से प्रारम्भ होकर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक किया जाएगा। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईवीएम मैनुअल के प्रावधानों एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन, प्रशिक्षण तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय/तहसील मुख्यालय पर ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे वे मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझ सकें और वीवीपैट में मुद्रित होने वाली पेपर पर्ची को भी देख सकें। प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए आयोग के निर्देशानुसार कुल मतदेय स्थलों की संख्या के सापेक्ष अधिकतम 10 प्रतिशत तक एफएलसी ओके ईवीएम एवं वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक मशीनों को ईएमएस पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए चिह्नित किया जाएगा। मशीनों को वेयरहाउस से निकालते समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित कर उपस्थित रहने का अवसर दिया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए प्रयुक्त मशीनों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बैलेट यूनिट में नमूने के बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें प्रत्याशियों के स्थान पर डमी नाम एवं उनके सामने डमी चुनाव चिह्न अंकित होंगे। वीवीपैट में भी तदनुसार डमी चुनाव चिह्न अपलोड कराए जाएंगे। प्रदर्शन के समय बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को इस प्रकार रखा जाएगा कि मतदाता वीवीपैट में मुद्रित पर्ची को स्पष्ट रूप से देख सकें। वीवीपैट को सीधे सूर्य के प्रकाश अथवा हैलोजन जैसी तीव्र रोशनी में नहीं रखा जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए निकाली गई सभी कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट पर पीले रंग का 'जागरूकता एवं प्रशिक्षण' अंकित स्टीकर लगाया जाए। मशीनों के कैरी केस पर भी यह स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इन मशीनों का उपयोग प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता, दोनों कार्यों के लिए किया जा सकेगा। प्रत्येक ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें केन्द्र पर आने वाले मतदाताओं की संख्या तथा प्रदर्शन के दौरान ईवीएम में रिकॉर्ड किए गए मतों का प्रतिदिन विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रतिदिन प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कंट्रोल यूनिट का परिणाम क्लियर किया जाएगा तथा वीवीपैट ड्रॉप बॉक्स से पेपर स्लिप निकालकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी के माध्यम से श्रेडिंग मशीन से विनष्ट कराई जाएगी। अगले दिन प्रदर्शन प्रारम्भ करने से पहले भी निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, सुरक्षित भंडारण एवं रख-रखाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए निर्धारित मशीनों को मतदान में प्रयुक्त ईवीएम तथा एफएलसी स्ट्रांग रूम से अलग, पृथक रूप से निर्धारित सुरक्षित वेयरहाउस में रखा जाएगा। इस वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे कम से कम हाफ सेक्शन पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस बल का ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया जाएगा। वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने तथा मशीनों का लॉगबुक में लेखा-जोखा रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकारी नामित किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र पर पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। केन्द्रों पर ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र से संबंधित बैनर, स्टैंडी एवं साइनेज इस प्रकार लगाए जाएं कि वे सभी दिशाओं से स्पष्ट दिखाई दें। प्रत्येक केन्द्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित एक अधिकारी/कार्मिक की तैनाती की जाएगी, जो मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया समझाने के साथ उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी कर सकेगा। प्रदेश के सभी ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इन केन्द्रों पर संचालित जागरूकता कार्यक्रमों का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी प्रतिदिन कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा जागरूकता गतिविधियों से संबंधित फोटो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे। कार्यक्रम की प्रगति एवं निर्धारित प्रारूप में सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराई जाएगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईवीएम मैनुअल को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें, ताकि 20 नवंबर 2026 से प्रदेश के सभी निर्धारित केन्द्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुचारु रूप से प्रारम्भ किया जा सके। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
33
1
41
3,811
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) मतदाता सूची में त्रुटियों के लिए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही होगी तय लापरवाही एवं गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के मानदेय में की जाएगी कटौती जिला निर्वाचन अधिकारियों को नियमित गुणवत्ता परीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे सम्मानित लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गंभीर त्रुटि, लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य पाए जाने पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी तथा नियमानुसार उनके मानदेय में कटौती की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। स्थलीय सत्यापन एवं प्रपत्रों के निस्तारण में लापरवाही के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टियां, जेंडर संबंधी त्रुटियां, नाम, आयु एवं पते में गलतियां तथा अनुचित नाम सम्मिलन एवं अपमार्जन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए इनके लिए संबंधित कार्मिकों एवं अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। बीएलओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक की अवधि को आधार बनाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ की लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टि, जेंडर, नाम, आयु एवं पते संबंधी त्रुटियां अथवा अनुचित सम्मिलन एवं अपमार्जन पाए जाने पर त्रुटियों की संख्या एवं गंभीरता के अनुसार संबंधित बीएलओ के एक माह तक के मानदेय में कटौती की जा सकेगी। इसी प्रकार बीएलओ सुपरवाइजर के कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व का आकलन भी 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 की अवधि के आधार पर किया जाएगा। यदि पर्यवेक्षण में लापरवाही के कारण एक ही घर में रहने वाले परिवारों के सदस्यों की प्रविष्टियां अलग-अलग मतदान केंद्रों अथवा अनुभागों में होने जैसी गंभीर त्रुटियां पाई जाती हैं, तो संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के भी अधिकतम एक माह तक के मानदेय में कटौती की जाएगी। ईआरओ एवं एईआरओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए निर्वाचक नामावली फ्रीज होने की तिथि 07 नवम्बर, 2026 से अंतिम प्रकाशन की तिथि 04 जनवरी, 2027 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रपत्रों के परीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों के स्वीकृति अथवा अस्वीकृति की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही तय करते हुए लगभग दो माह की अवधि के आनुपातिक मानदेय में अधिकतम कटौती की जाएगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्वाचक नामावली का नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। प्रत्येक गंभीर त्रुटि के लिए उत्तरदायी अधिकारी अथवा कार्मिक की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर पर्यवेक्षण में शिथिलता को गंभीर लापरवाही माना जाएगा। इसके साथ ही निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। नागरिकों को मतदाता सूची में वास्तविक त्रुटियों की पहचान कर उनकी सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत सर्वाधिक वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपयुक्त रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतिम प्रकाशन के समय निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
26
76
4
127
47,984
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 17 से 20 नवम्बर तक मतदाता सूची की होगी टेबल टॉप एक्सरसाइज बीएलओ निर्वाचक नामावली का सूक्ष्म परीक्षण कर मतदाताओं के नाम, आयु, जेण्डर, फोटो एवं पते से संबंधित त्रुटियों को कराएंगे दुरुस्त त्रुटियों के संशोधन के लिए संबंधित मतदाताओं से भरवाया जाएगा फॉर्म-8 लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इस अभियान के दौरान प्रत्येक बीएलओ अपने आवंटित मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली का सूक्ष्म एवं गहन परीक्षण करेंगे। परीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम, आयु, जेण्डर, फोटो, पते अथवा अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित मतदाता से फॉर्म-8 भरवाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में प्राप्त होने वाले फॉर्मों का प्रतिदिन डिजिटाइजेशन कराया जाएगा तथा उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जा सकें और मौजूदा प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन भी समय से हो सके। प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेबल टॉप एक्सरसाइज के संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए निर्धारित अवधि में कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। अभियान की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण आधारशिला है। अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
10
48
2
53
12,119