District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj) header
District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj) profile picture

Official Twitter Handle of District Magistrate, Kannauj, Uttar Pradesh जिलाधिकारी कन्नौज, उत्तर प्रदेश .

Kannauj, Uttar Pradesh,India
Joined July 2018
Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
#LIVE: लखनऊ में न्यूज18 'राइजिंग भारत समिट' के नॉर्थ एडिशन कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। nitter.cf/i/broadcasts/2pedYOaQl…
10
25
76
13,594
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR-2027) के अंतर्गत जनपद कन्नौज की आलेख्य निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) का आज दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम, दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने एवं संशोधन कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलए एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। @ECISVEEP @ceoup #Kannauj
48
56
1,173
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(SSR- Special Summary Revision)-2027 अंतर्गत आज 197- तिर्वा विधान सभा के समस्त ए०ई०आर०ओ०‚ सुपरवाइजर / लेखपाल एवं 100 न्यूनतम प्रगति वाले बूथ लेवल अधिकारियों के साथ तहसील सभागार तिर्वा में बैठक की गयी। @ECISVEEP @ceoup
42
52
1,235
जनपद कन्नौज के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि विधान सभा निर्वाचक नामावली को अपने परिवार ⁄ मतदेय स्थल क्षेत्र की बेटियों⁄ पुत्रवधू ⁄महिलाओं का मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने में सहयोग कर विधान सभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने का संकल्प लें। #Kannauj
58
72
1,406
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(SSR- Special Summary Revision)-2027 अंतर्गत आज 196- छिबरामऊ विधान सभा के समस्त ए०ई०आर०ओ०‚ सुपरवाइजर / लेखपाल एवं 100 न्यूनतम प्रगति वाले बूथ लेवल अधिकारियों के साथ तहसील सभागार छिबरामऊ में बैठक की गयी। @ECISVEEP @ceoup
52
57
1,227
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के अन्तर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन (Draft Publication) दिनांक 17-11-2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थल‚ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय पर किया जा रहा है। इस हेतु मतदाता सूची प्रिन्ट होकर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो गई है‚ जिनको बूथ लेविल अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने हेतु उप जिलाधिकारी ⁄ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 196-छिबरामऊ‚ 197-तिर्वा‚ 198- कन्नौज को दे दी गयी है। उल्लेखनीय है कि जनपद कन्नौज के नागरिकगण जो कि जनपद के सामान्य निवासी हैं और दिनांक 01-01-2027 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष की प्राप्त कर चुके हैं या प्राप्त कर रहे हैं‚ अपना दावा प्रपत्र-6 में भर कर बी०एल०ओ० को उपलब्ध करायेगें। आइए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने में बूथ लेविल अधिकारी को सहयोग करें। @ECISVEEP @ceoup #kannauj
47
50
1,275
जनगणना–2027 के अंतर्गत आज दिनांक 16-11-2026 से जनपद कन्नौज में स्व-गणना (Self-Enumeration) का शुभारंभ हो गया है। मैंने स्वयं अपने परिवार की जानकारी स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की है। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पर जाकर अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करें और प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें। आपकी सही जानकारी, देश के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। आइए, जनगणना–2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @CensusIndia2027 @ChiefSecyUP #Kannauj
47
63
1,760
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
जनगणना-2027 हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके द्वितीय चरण के शुभारंभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
19
32
1
68
19,873
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत वितरित किए गए टैबलेट युवाओं के लिए Skill Development और Empowerment का एक बड़ा Tool है। हमने Infosys के साथ Tie-up करके टैबलेट में 18 हजार से अधिक Courses का Free Learning Content भी उपलब्ध कराया है। योग से लेकर Artificial Intelligence और Deep Tech जैसे आधुनिक विषयों से जुड़े ढेर सारे Learning Content इन टैबलेट में मौजूद हैं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
11
22
1
62
13,913
आज दिनांक 14-11-2026 को निर्धारित रोस्टर के अनुसार थाना सकरावा में आहूत थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ प्रतिभाग किया गया।थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों में विशेष ध्यान देकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय जांच कर शिकायत का समुचित निस्तारण किया जाए। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP #kannauj
53
63
1,621
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
हमारा प्रयास होना चाहिए कि जैसे हमने One District One Product और One District One Cuisine की पहल की है, वैसे ही One District One Art के कार्यक्रम को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
36
36
106
16,081
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित जनपदों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ लोक आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव तथा 16 नवंबर को प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
41
48
2
202
21,449
आज दिनांक 13-11-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना की तैयारियों एवं व्यापक जनजागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों, स्व-गणना की प्रक्रिया तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा करते हुए जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से स्व-गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में आमजन se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के दौरान निवास स्थान की सही जियो-टैगिंग करने तथा प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्राप्त SE ID को सुरक्षित रखकर घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। स्व-गणना की सुविधा का उद्देश्य आमजन को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर प्रदान करना तथा जनसंख्या गणना की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027 @CommissionerKnp #Kannauj
51
60
2,156
आज दिनांक 13-11-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण/पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP
1
47
59
1,165
आज दिनांक 13-11-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के चयनित जलालाबाद विकास खण्ड में 19 नवम्बर 2026 से 07 दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले सामूहिक दवा सेवन (एम0डी0ए0) अभियान की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में द्वितीय जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित कराये जाने के संंबंध में दिशा निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP
43
51
1,002
198- कन्नौज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत पं0 भोलानाथ धर्मशाला में कुल 06 मतदेय स्थल है। यह सभी मतदेय स्थल विगत कई चुनावों से बने हुए हैं। धर्मशाला के समीप स्थित मंदिर अलग से बना हुआ है‚ जिसका आने-जाने का रास्ता भी पृथक है। किसी भी प्रकार के परिवर्तन की आवश्यकता नही है। @ceoup @RaoDeepakS67896
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है, कन्नौज विधानसभा के बूथ संख्या 279-280-281-282-283-284 एक धार्मिक स्थल पर बने हुए हैं, कृपया गाइडलाइन का पालन कराने का कष्ट करें। @ceoup @yadavakhilesh @palshyamLalsp @dm_kannauj
1
39
50
2,222
आज दिनांक 12.11.2026 को जनपद में कुल 60253 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता है जिसमें यूरिया 27407 मीट्रिक टन, DAP 10312 मीट्रिक टन, पोटाश 4161 मीट्रिक टन, NPK 12027 मीट्रिक टन एवं सुपर फॉस्फेट 6287 मीट्रिक टन है। उर्वरकों की प्रयाप्त उपलब्धता के बावजूद आलू एवं गेहूं की बुवाई के लिए किसान हित में अतिरिक्त DAP उर्वरक जल्द ही आपूर्ति कराई जाएगी। किसान भाइयों से अपील है कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें जिससे निवेश की लागत कम होने के साथ साथ मृदा की उर्वरा शक्ति भी स्थिर रहेगी। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @jdabureau
1
60
65
1,393
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का पर्व है। इस वर्ष काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन का उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचना चाहिए।
21
33
144
15,576
आज दिनांक 11.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा राजस्व विभाग के नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान,लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसका सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर जनपद कन्नौज में राजस्व विभाग (कलेक्ट्रेट) में नियुक्ति पत्र पाने वाले श्री नवीन कुमार यादव‚ श्री वारिस मिश्रा‚ श्री अनुराग शर्मा, सुश्री प्राची गुप्ता एवं सुश्री आयुषी पाल‚ यह सभी जनपद कन्नौज के निवासी है‚ को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं | @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP #kannauj
64
73
2,135
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
युवाओं को अवसर, अन्नदाताओं को संबल, सुशासन के संकल्प को नई मजबूती-नया बल। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों के खातों में ₹215 करोड़ की सहायता राशि का अंतरण भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक भर्ती परीक्षा का परिणाम पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से घोषित किया जा रहा है। सरकार अन्नदाता किसानों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
20
38
1
125
19,447