District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj) header
District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj) profile picture

Official Twitter Handle of District Magistrate, Kannauj, Uttar Pradesh जिलाधिकारी कन्नौज, उत्तर प्रदेश .

Kannauj, Uttar Pradesh,India
Joined July 2018
Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)Photo by District Magistrate, Kannauj (Official) (@dm_kannauj)
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
#LIVE: लखनऊ में न्यूज18 'राइजिंग भारत समिट' के नॉर्थ एडिशन कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। nitter.cf/i/broadcasts/2pedYOaQl…
10
26
78
13,609
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
जनगणना-2027 हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके द्वितीय चरण के शुभारंभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
19
32
1
68
19,881
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत वितरित किए गए टैबलेट युवाओं के लिए Skill Development और Empowerment का एक बड़ा Tool है। हमने Infosys के साथ Tie-up करके टैबलेट में 18 हजार से अधिक Courses का Free Learning Content भी उपलब्ध कराया है। योग से लेकर Artificial Intelligence और Deep Tech जैसे आधुनिक विषयों से जुड़े ढेर सारे Learning Content इन टैबलेट में मौजूद हैं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
11
22
1
62
13,917
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
हमारा प्रयास होना चाहिए कि जैसे हमने One District One Product और One District One Cuisine की पहल की है, वैसे ही One District One Art के कार्यक्रम को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
36
36
106
16,084
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित जनपदों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ लोक आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव तथा 16 नवंबर को प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
41
48
2
202
21,454
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का पर्व है। इस वर्ष काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन का उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचना चाहिए।
21
33
144
15,578
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
युवाओं को अवसर, अन्नदाताओं को संबल, सुशासन के संकल्प को नई मजबूती-नया बल। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों के खातों में ₹215 करोड़ की सहायता राशि का अंतरण भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक भर्ती परीक्षा का परिणाम पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से घोषित किया जा रहा है। सरकार अन्नदाता किसानों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
20
38
1
125
19,450
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत अब तक 1,40,196 अन्नदाता किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। विभिन्न जनपदों में अब तक कुल ₹5,833.50 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। आज भी 4,300 अन्नदाता किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹5-5 लाख की दर से कुल ₹215 करोड़ की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई है। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
31
37
1
71
20,979
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
दीपोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचे। 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए... देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। इसके बावजूद सुबह मैंने देखा कि सभी घाट स्वच्छ और सुंदर थे। कहीं भी कोई गंदगी, अव्यवस्था या अराजकता नहीं थी। यह अपने आप में अद्भुत कार्य है। जिन सफाईकर्मियों ने इस पूरे कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया, उन सभी का मैं अभिनंदन करता हूं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
13
18
77
12,413
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज गोरखपुर स्थित जंगल तिनकोनिया में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वनटांगिया समाज के समग्र विकास हेतु ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को किट वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया तथा सभी को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
26
27
1
112
15,413
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज श्री अयोध्या धाम स्थित अशोक सिंघल वार्ड पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सफाईकर्मियों, नाविक बंधुओं एवं निषाद समाज के परिवारों को फल-मिष्ठान वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
21
28
74
19,129
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
जनसमस्याओं का समाधान, जनसेवा का संकल्प… मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। #JantaDarshanUP
147
82
9
404
21,371
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
आज लाखों श्रद्धालु दीपोत्सव का आनंद लेंगे। दुनिया के करोड़ों रामभक्त इस अलौकिक आयोजन को देखेंगे और हर कोई इसकी भव्यता से अभिभूत होकर भावनात्मक रूप से इससे जुड़ाव महसूस करेगा। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी #deepostav1dasak #Deepotsav2026 #deepotsav2026ayodhyapuri
9
35
2
105
13,684
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
दीपोत्सव-2026 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन की स्मृतियों को संजोए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। #deepostav1dasak #Deepotsav2026 #deepotsav2026ayodhyapuri
19
22
64
12,725
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
10वें दीपोत्सव के अवसर पर श्री अयोध्या जी में रामपथ पर 21 भव्य झांकियों के माध्यम से रामायण के सातों कांडों के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों से लेकर प्रदेश सरकार की विकास यात्रा तक, शोभायात्रा ने आस्था, संस्कृति और विकास के अद्भुत संगम को प्रस्तुत किया। #deepostav1dasak #Deepotsav2026 #deepotsav2026ayodhyapuri
19
17
1
57
10,093
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
लगभग 15 दिनों में दो बार भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। हम अपने अन्नदाता किसानों के लिए एक पैकेज लेकर आएंगे। इससे प्रदेश के 03 करोड़ किसान परिवार सीधे लाभांवित होंगे। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
29
71
3
316
32,068
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
हर पीड़ित की शिकायत का निस्तारण पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
272
124
18
468
57,103
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद अयोध्या में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल एवं राम की पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। #DeepotsavKaDashak
29
27
1
179
14,837
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के समर्पित योगदान को सम्मान देते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उनके मानदेय में वृद्धि करने के साथ ही ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने की घोषणा की गई है।
32
12
37
9,395
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
मैं आप सभी से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि यदि आपके आस-पड़ोस में कोई वंचित परिवार है, तो अपने सामर्थ्य के अनुसार उसकी दीपावली भी आलोकित करें। दीये, मिठाइयां और नए वस्त्र भेंट कर उसके जीवन में प्रसन्नता का संचार करें। यही दीपोत्सव की सच्ची भावना है। विशेषकर युवा, दीपक के प्रकाश की तरह सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ें, नकारात्मकता से दूर रहें, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, क्योंकि स्वच्छता में ही श्री जी का वास है। स्थानीय कारीगरों के दीप एवं उत्पाद खरीदकर उनके परिश्रम को प्रोत्साहन दें। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी (योगी की पाती के प्रमुख अंश)
30
27
1
92
10,688