A.K.ROY. retweeted
बीजेपी अपने साधारण कार्यकर्ताओं को हर तरह के नैतिक अपराध में झोंक रही है। उनसे यह सब करवा रही है कि किसी का नाम धोखे से कटवा दो। जो ज़िंदा वोटर है, उसे मुर्दा साबित करने के लिए फॉर्म 7 भर दो। एक दिन इस पार्टी के कार्यकर्ता विश्वास भी खो देंगे कि जनता के वास्तविक समर्थन से चुनाव जीत सकते हैं। जो कार्यकर्ता ज़मीन पर चल कर वोटर को बूथ तक लाने के लिए जाना जाता था वह वोट कटवाने के काम में लगाया जा रहा है। किसी भी पार्टी के ढांचे में ऐसी सोच का पनपना, उसे सांस्थानिक रुप देना एक दिन उस कार्यकर्ता को भी पार्टी से बाहर कर देगा। उसकी ज़रूरत ख़त्म हो जाएगी।आई टी इंजीनियर AI के आने के बाद बेकार हो गए, SIR के बाद बीजेपी को इन कार्यकर्ताओं की ज़रूरत नहीं रहेगी। जब चुनाव इसी तरह से जीते जाएंगे, कोई भी पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं का बोझ क्यों ढोएगी? यह मामला एक पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्व के स्तर पर लोकतंत्र के साथ किए जा रहे अपराध में शामिल होने का भी है। किसी का वोट कटवा कर किसी का वोट रोक कर चुनाव जीतने वाली पार्टी।
दूसरा, यह सब भारत की न्याय व्यवस्था का मज़ाक उड़ाने लगा है कि ज़िंदा लोगों को मुर्दा साबित करने के इस SIR को उसने जारी रहने दिया। SIR रद्द नहीिं किया गया, तीनों चुनाव आयुक्तों को जेल नहीं भेजा गया तो भारत की पहचान उस देश की हो जाएगी जहाँ मुर्दा घोषित हो चुके ज़िंदा लोग रहते हैं। मुस्लिम वोटर को मुर्दा साबित करने का यह प्रोजेक्ट दरअसल भारत के लोकतंत्र की चौकीदार जनता को भी मुर्दा करने का है। वह ज़िंदा लोगों को मुर्दा वोटर के रुप में देखते देखते मुर्दा हुई जा रही है। आप इस रिपोर्ट को देखिए। उन तीनों को भी दिखाइये जिन्होंने बेहयाई की सारी पराकाष्ठा पार कर दी है।
DEAD ON PAPER: BJP’s Plot to Erase Muslim Voters in Delhi EXPOSED.
@Saurabh_Unmute
Watch Full Ground Report on The Red Mike’s YouTube channel.
A.K.ROY. retweeted
गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ कुमार जी,
फिर लिख रहा हूँ, भगवान से डरिए।
आप घटना का ब्यौरा दे रहे हैं या फिर ब्राह्मणगिरी निकाल दूँगा कहकर, ब्राह्मण परिवार से बुरी तरह मारपीट करने, जूता चटवाने के आरोपी,
और सारे नियम कानून तोड़कर पिछले 11 साल से गोरखपुर में डटे इंस्पेक्टर सूरज सिंह के पक्ष में बयान जारी कर रहे हैं?
आप फिर मेरे सवाल नोट कीजिए और इन पर चिंतन कीजिएगा।
और चिंतन करने के बाद अगर समझ में आए कि आपकी पुलिस तथ्य, तर्क और मानवता की सारी सीमाएं तोड़ रही है तो अपने बयान में परिवर्तन कीजिएगा।
1- आप इस बात का जिक्र करना क्या जानबूझकर भूल गए कि वो घटना एक नवंबर की है,
जिसको लेकर आपके उसी इंस्पेक्टर सूरज सिंह ने पीड़ित परिवार के खिलाफ 14 नवंबर को एफआईआर दर्ज की है?
2- क्या आप लोगों को misinform कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार के खिलाफ एफआईआर 13 नवंबर की तहरीर के तत्काल बाद दर्ज की गई है?
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पीड़ित परिवार के खिलाफ एफआईआर 14 नवंबर को रात 10.35 पर दर्ज की गई है।
वो भी तब जब आरोप के मुताबिक़ 13 नवंबर को पीड़ित ब्राह्मण परिवार को बुरी तरह मारा गया, जूता चटवाया गया है।
सो एफआईआर तत्काल दर्ज नहीं हुई है।
बल्कि 14 तारीख की रात को दर्ज की गई है, जब जूता चटवाने वाली घटना का चारों ओर डंका पिट रहा था।
इसीलिए आरोप लग रहा है कि इंस्पेक्टर सूरज सिंह ने खुद के बचाव में पीड़ित परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
3- तीसरी बात उसी इंस्पेक्टर ने एफआईआर में 24 घंटे बाद ग़ैरज़मानती धाराएं बढ़ा दी हैं, जिस पर जूता चटवाने का संगीन आरोप है।
4- चौथी बात, वो इंस्पेक्टर सूरज सिंह 11 साल से गोरखपुर में डटा हुआ है। सारे नियम कानून तोड़कर बना हुआ है।
ये आपके अपने इकबाल पर सवाल है।
5- पांचवी बात, SSP साहब कोई इंस्पेक्टर सीसीटीवी के सामने जूता नहीं चटवाता है। न सीसीटीवी के सामने मारता है।
इसलिए इंस्पेक्टर के बचाव में सीसीटीवी फुटेज जारी करना न सिर्फ अचरज भरा है बल्कि कुतार्कित भी है।
6- आखिरी बात अपने पूरे बयान में आपने एक बार भी गोरखपुर के सरकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक्सरे रिपोर्ट और सीटी स्कैन का जिक्र क्यों नहीं किया?
जो पीड़ित परिवार के साथ हुई बुरी तरह मारपीट की चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं।
उसकी मां पूनम पांडे की चोटें आपको क्यों नहीं दिखीं? जो बंद आँखों से भी नजर आ जा रही हैं।
SSP साहब, फिर से कह रहा हूँ, आप घटना का ब्यौरा दे रहे हैं या इंस्पेक्टर सूरज सिंह का बचाव कर रहे हैं?
SSP साहब, योगी आदित्यनाथ हमेशा सत्ता में नहीं रहेंगे। लेकिन पुलिस का इकबाल और मानवता का सवाल हमेशा वजूद में रहेगा।
उसकी रक्षा कीजिए।
फिर से लिख रहा हूँ, भगवान से डरिए।
@gorakhpurpolice
A.K.ROY. retweeted
क्या आप यक़ीन कर सकते हैं?
जी हाँ ये कमाल हुआ है महाराष्ट्र में
10 घंटे 1 लाख 13 हज़ार वोट पड़े।
1 घंटे में 90 हज़ार
तीन राज्यों की 200 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का हिसाब चुनाव आयोग के पास नही, ये क्या तमाशा है?
youtu.be/wys5uygzv3E?si=sLpr…
यह मौका कैसे और कब चूक गए इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी देते तो देश को जानकारी प्राप्त होती,उम्मीद है विदेश मंत्री और देश की वित्त मंत्री इसके बारे में देश को सही और विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएंगे!
जेएनयू से पड़े हैं जयशंकर
सही बोल रहे हैं।
1988 मे भारत की GDP ग्रोथ रेट 9.75% थी। आजाद भारत के 75 बरस मे सबसे ज्यादा- प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी
1990 मे 1.5% थी। 75 बरस की सबसे कम-
और प्रधानमंत्री थे- वीपी सिँह।
मेरे आंकड़े गूगल पर चेक कर लीजिए।
और इसलिए जयशंकर सही है।
•••
इसके बाद हमने दो गलतियां की।
(1) बाबरी ढहा दी।
सोशल फेब्रिक तार तार
(2)एटम बम फोड़ा।
अगले 10 साल का हर तरह का तकनीकी प्रतिबंध
दोनों बीजेपी के काम है।
•••
हिंदुस्तान की ज्यादातर जनता को लगता है कि हमने 92 मे बाबरी गिराकर, और 98 मे एटम बम फोड़ कर, हमने अपनी अस्मिता, गर्व, और दुनिया में बड़का स्थान हासिल कर लिया।
विशुद्ध झूठ है।
दोनों परले दर्जे की बेवकूफी थी।
और इस तरह से मेरा लिखना आपको देशद्रोह, हिन्दू द्रोह, और गद्दारी भी लग सकता है। पर आप इस बात से इनकार नही कर सकते कि 90 के दशक में, आपके पास दो चॉइस थी।
या तो आर्थिक विकास
या ठगवा अस्मिता, फर्जी गर्व
•••
1988 के बाद जब-जब आपने आर्थिक विकास के लिए वोट किया। नरसिंह राव और मनमोहन सिंह, चीन को टक़्कर देते रहे।
और जब जब ठगवा अस्मिता और फर्जी गर्व चुना,
पीछे की ओर दौड़ते रहे।
मुल्ले और पाकिस्तान टाइट करते रहे।
•••
तो इन 40 साल में आप 18 वर्ष आगे की तरफ दौड़े,
और फिर 22 वर्ष पीछे की ओर।
चीन सिर्फ आगे ही दौड़ता रहा।
अब हाथ मलने से क्या होगा?
चिड़िया खेत चुग चुकी है।
5
A.K.ROY. retweeted
कल दिल्ली ITC Maurya Hotel में सोनियां गांधी की किताब के विमोचन अवसर पर प्रियंका गांधी ने अपने घर में काम करने वाली घरेलू सहायक महिला को तमिलनाडू के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय थलापति के पास लेकर पहुंची.
प्रियंका गांधी ने कहा विजय ये महिला पिछले 22 सालों से मेरे घर में काम कर रही हैं और इनकी वर्षों से एक इच्छा है जिसे आप पूरी कर सकते हैं
इस पर विजय ने सहजता से पूछा प्रियंका जी बताइए मुझे क्या करना होगा..प्रियंका गांधी ने कहा..1/2
A.K.ROY. retweeted
ये महिला आपकी बहुत बड़ी फैन है और हमेशा से मुझसे कहा करती थी कि एक बार मुझे विजय के साथ फोटो खिंचवानी है और उनसे बात करनी है. सीएम विजय प्रियंका गाँधी की बात सुन कर बड़े खुश और आश्चर्यचकित हुए कि प्रियंका गांधी अपने घर में काम करने वाली एक साधारण सी महिला की इच्छा पूरा करना चाहती हैं साथ ही उस महिला के लिए उनके दिल में कितना प्यार और सम्मान है.
विजय ने उसके बाद महिला के साथ फोटो खिंचवाई और उनका हालचाल जाना.
सुरक्षा की दृष्टि के चलते महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.
विकास अब दिखाई दे रहा है?
youtube.com/post/UgkxRS2b00M…
6
A.K.ROY. retweeted
पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को प्रोटोकॉल के मुताबिक आवास उपलब्ध न करवाए जाने पर मेरे विचार :
उपराष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद, रिटायरमेंट मतलब टर्म ख़त्म हो जाए तब भी, या फिर अगर इस्तीफा दे दें तब भी, उनको टाइप 8 बंगला मिलता है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर, तीन को मिलता है। धनखड़ साहब को दो साल से अधिक समय हो गया मेरे ख्याल से। अभी तक कोई हलचल ही नहीं है वहाँ पर बंगले की। ये रहें कहाँ पर? ये कोई अपने दोस्त के फार्म हाउस में रह रहे हैं, ये तो उचित नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी जी को चाहिए, वो हस्तक्षेप करें इस मामले में। मोदी जी की ड्यूटी है, अपने वक़्त रहे हुए उपराष्ट्रपति को आप अभी तक मकान नहीं दे पा रहे हो वहाँ पर, तो देश के लोग क्या सोचते होंगे? दुनिया के लोग भी आते हैं बाहर से, तो जो उपराष्ट्रपति रह जाते हैं, राष्ट्रपति रह जाते हैं, या पीएम रह जाते हैं, उनसे मिलने की इच्छा होती है उनकी, चर्चा करते हैं। हमारे प्रवासी लोग भी बाहर से आते हैं, उनको भी मिलना होता है। तो क्या प्रॉपर जो एक डेकोरम होता है उपराष्ट्रपति का, पद की गरिमा होती है, उसके अनुकूल आप व्यवहार नहीं कर रहे हो।
आपने खुद ने इनको बनाया गवर्नर, हमने तो बनाया नहीं था। आपने इनको बनाया उपराष्ट्रपति, हमने थोड़ी बनाया था इनको। और हमारे साथ तो जो व्यवहार तत्कालीन उपराष्ट्रपति जी का था, उनसे हमारी शिकायत रही थी कि राज्यसभा में हमारे साथ उचित न्याय नहीं कर रहे हैं। हमारे तो खड़गे साहब भी, अन्य नेता भी लोग शिकायत करते थे पर उसके बावजूद भी हम देख रहे हैं कि इनका जो है, इतने लम्बे अरसे बाद में आप टाइप 8 मकान को छोड़ कर के , मैंने पूछा उनको कि अभी तक मेरे पास कोई इत्तिला ही नहीं है। इसका मतलब अभी तक ऑफर भी नहीं हुआ है, टाइप 8 नहीं देंगे, 7 देंगे, 6 देंगे, कोई बात ही नहीं हो रही है। तो मैं चाहूंगा पीएम को हस्तक्षेप करना चाहिए। उपराष्ट्रपति रहे हुए आदमी का एक अलग औरा होता है। और मैं फिर कहना चाहूंगा, बाहर के क्योंकि लोग विदेशी भी आते हैं, हमारे प्रवासी आते हैं, वो क्या सोचते होंगे कि उनको ढूंढें कहाँ पर? राजस्थान के लोग भी जाना चाहते हैं, चाहेंगे, कहाँ मिलें उनको?तो ये अच्छी बात नहीं है, जल्दी फैसला होना चाहिए।
A.K.ROY. retweeted
आज राहुल ने भाषण नहीं दिया कविता पढ़ी है। शानदार कविता। जागी हुई कविता। जिंदगी से भरी कविता। हर मां की अपनी कहानी पर एक बेटा कविता ही पढ़ सकता है। अभी मैं फ्लाइट में उस कविता को कई कई बार पढ़ा। कुछ हिस्से आप भी पढ़ें-
" एक बेटे के रूप में, मैंने सोचा कि हममें से किसी एक को अपनी मां के बारे में भी कुछ बातें बतानी चाहिए।
मैं उस तस्वीर को देख रहा था।
एक और तस्वीर है, जिसमें मां कैम्ब्रिज में झूले से उल्टी लटकी हुई हैं।
यह उस समय की तस्वीर है।
जब हम छोटे थे, तब हमारी मां ऐसी थीं।
मेरे माता-पिता की मुलाकात को लेकर बहुत सारी कहानियां थीं।
उनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट में मिले थे।
कई साल बाद मैं कैम्ब्रिज गया।
मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं।
उसे इस जगह के बारे में कुछ पता नहीं था।
मैंने कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।
हम वहां पहुंचे।
मुझे आज भी याद है, वहां एक पीले रंग का दरवाजा था।
एक आदमी वहां खड़ा था।
उसने पूछा, कितने लोग हैं?
मैंने कहा, दो।
उसने कहा, अंदर जाकर बैठ जाइए।
मैं बैठ गया।
उन्होंने हमें मेन्यू दिया।
मैंने उस आदमी से कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।
उसने मेरी तरफ देखा और कहा, अरे, वे दोनों!
मैं उन्हें जानता हूं।
मैंने पूछा, आप उन्हें कैसे जानते हैं?
उसने कहा, हां, मैं जानता हूं। मुझे बिल्कुल पता है कि आप किन लोगों की बात कर रहे हैं।
फिर मैंने उससे पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है?
उसने कहा, चिकन चॉपसुए अच्छा है।
तो मैंने कहा, ठीक है, हमें दो प्लेट दे दीजिए।
हमने चिकन खाया।
और अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाइए।
लेकिन वहां कभी चिकन चॉपसुए मत खाइए।
क्योंकि उन्हें याद था कि वहां का खाना शानदार था।
लेकिन खाना बिल्कुल खराब था।
मैं अमरिंदर सिंह जी को यहां देख रहा हूं।
आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन आप मेरी बहन से पूछ सकते हैं।
हमने अपने माता-पिता को बहस करते हुए तो देखा था, लेकिन उन्हें लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा।
और संयोग से उस समय मेरे पिता अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे।
आपको याद है ना?
वह एकमात्र मौका था, जब हमने उन्हें लड़ते हुए देखा था।
पापा अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे।
मां कुछ कहना चाह रही थीं।
उन्होंने तीन-चार बार अपनी बात दोहराई।
पापा शायद तनाव में थे।
इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया।
और इस तरह वह एकमात्र लड़ाई हुई, जिसे हमने देखा।
मैंने ऐसा किसी दूसरे घर में नहीं देखा।
हर बार जब खाना होता था, तो पापा बैठते थे और उनकी गोद में मां बैठी होती थीं।
मैंने इसे सामान्य बात समझा था।
जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था, तो वहां उनके माता-पिता एक-दूसरे की गोद में नहीं बैठते थे।
मैं अपने दोस्तों से पूछता था कि तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?
यह हमारे लिए सामान्य बात थी।
लंच हो या डिनर, मां हमेशा पापा की गोद में बैठती थीं।
हमारा बचपन इसी माहौल में बीता।
फिर हमने उस रिश्ते को टूटते हुए देखा।
सिर्फ धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक।
हमने अपने एक सहारे को गोली लगते हुए देखा और फिर अपने सबसे बड़े सहारे को विस्फोट में उड़ते हुए देखा।
मैंने यहां याददाश्त के बारे में बहुत कुछ सुना है।
मैं अक्सर अपनी मां से इस बारे में बहस करता हूं।
आपकी याददाश्त बहुत अच्छी है।
मेरी मां कहती हैं कि नहीं, मेरी याददाश्त अच्छी नहीं है।
वह कभी कुछ नहीं भूलतीं।
सिवाय एक चीज के।
अगर आप उनसे पूछें कि पापा की मौत के समय क्या हुआ था, तो उन्हें कुछ याद नहीं है।
किताब में जो कुछ लिखा गया है, उसे मेरी बहन और मां ने मिलकर यादों के सहारे तैयार किया है।
उनकी जिंदगी में जो खूबसूरत प्यार था, वह एक ही दिन में गायब हो गया।
यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है।
है ना?
और फिर मेरे पिता अचानक चले गए।
और फिर उन्होंने एक नई यात्रा शुरू की।
एक अलग मां बन गईं।
वह हंसने वाली, मस्ती करने वाली और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं।
एक नई मां सामने आई।
क्योंकि उनके जीवन की लौ बुझ गई थी।
मैं इसे किसी दूसरे तरीके से नहीं कह सकता।
लोग सोचते हैं कि मेरी मां अंतर्मुखी हैं।
लेकिन वह बिल्कुल भी अंतर्मुखी नहीं हैं।
वह पूरी तरह बहिर्मुखी हैं।
वह किसी से भी बात कर सकती थीं।
किसी भी विषय पर बात कर सकती थीं।
लेकिन मेरी दादी की हत्या के बाद और फिर मेरे पिता की हत्या के बाद, वह अपने भीतर सिमटती चली गईं।
और फिर मैंने देखा कि एक नया दरवाजा खुला।
कौन सा दरवाजा?
भारत के लोगों का दरवाजा।
A.K.ROY. retweeted
गोदी मीडिया ने नहीं बताया न?
BJP की सरकार, BJP की विधायक :
श्रीमती जय देवी कौशल पासी समाज से हैं. इन्होंने ही उत्तर प्रदेश में 2 मंदिरों के पुनरुद्धार का sanction कराया, लेकिन मंदिर में समय पर पहुँचने के बावजूद उन्हें खड़ा रखा गया और पूजा-अर्चना तक नहीं करने दी गई.
दलितों को ‘हिंदू होने’ के छाते के नीचे खड़ा कर देना आसान है, लेकिन दलितों को उनके हक़ दिलाना मुश्किल है, जो BJP से कभी नहीं होगा.
इसीलिए BJP जाति जनगणना से डरती है, क्योंकि वह SC (पासी) समाज की अपनी ही विधायक का अपमान नहीं रोक पाती है.
#DalitVirodhiBJP
A.K.ROY. retweeted
EXCLUSIVE REPORT 🔥
RUPP को मिलने वाले करोड़ों के चंदे पर ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट...
अगस्त में गुजरात के कई ऐसे राजनीतिक दलों के नाम BBC ने सामने लाए थे, जिन्हें वोट एक नहीं मिला और चंदा हजारों करोड़ मिल गया।
क्या कार्रवाई हुई?.... कुछ भी नहीं !
अब एक रिपोर्ट ADR ने पेश की है। इन पार्टियों पर चुनाव आयोग और पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
इन दलों को लोगों के व्यक्तिगत खातों से चंदा ज्यादा मिला है, लेकिन चंदा देने वालों के नामों का आज तक खुलासा नहीं हुआ। इनकम टैक्स की खुली चोरी हुई है, लेकिन वित्त मंत्रालय चुप है।
यह मामला सीधा ED का बनता था, पर ईडी ने खुद से सुध नहीं ली या किसी ने रोक दिया।
हाईकोर्ट के लिए भी यह Suo Motu का केस बनता था, मगर सबने खामोशी की टेप अपने मुंह पर चिपका ली है।
RTI भी लगाई गई, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है। हद तो तब हो गई जब प्रशांत किशोर की पार्टी ने भी 100 करोड़ कमाए और खर्च किए 10 करोड़, 90 करोड़ का बड़ा मुनाफा, लेकिन चंदा देने वालों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है!
प्रशांत किशोर खुद सबको शुचिता का पाठ पढ़ा रहे हैं, मगर सिस्टम को लूटने में BJP की तरह ही सबसे अगली कतार में मौजूद हैं।
चुनाव आयोग एक मृत संस्था बन चुका है जिसे यह भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं दे रहा है। गुजरात में 4 पार्टियों पर FIR हुई, पर कार्रवाई कुछ नहीं?
दो हज़ार से ज्यादा ऐसी फ़र्जी राजनीतिक पार्टियां मौजूद हैं। आज एक चोरी कर रहा है, कल दूसरा भी करेगा। सिस्टम सोया रहेगा, लोकतंत्र सिसकता रहेगा!
A.K.ROY. retweeted
गोरखपुर पुलिस से सवाल-
मां पूनम पांडेय और बेटा शिवम पांडेय को बुरी तरह मारने व उन्हें ब्राह्राण के नाम पर अपमानित कर,
जूते पर थूककर चटाने का आरोपी चिलुआताल थाने का इंस्पेक्टर सूरज सिंह क्या एक दशक से अधिक समय से गोरखपुर में ही तैनात है?
ये किस नियम के तहत आता है?
सिपाही से टू-स्टार का सफर क्या इसने गोरखपुर में रहते हुए ही कर लिया?
इससे पहले भी सूरज सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं?
फिर एक टू-स्टार को इतना महत्वपूर्ण थाना कैसे मिल गया?
सवाल इसलिए भी है कि लोकतंत्र की आत्मा इस इंस्पेक्टर की पॉवर को देखकर अचंभित है?
गोरखपुर के सांसद रवि किशन द्वारा संज्ञान लेने और SSP को 3 बार फोन किए जाने के बावजूद इस इंस्पेक्टर ने उल्टा पीड़ित परिवार पर ही एफआईआर दर्ज कर ली?
वो भी 1 नवंबर की घटना की एफआईआर 14 नवंबर को!
गोरखपुर पुलिस ने एक दिन बाद ही उस एफआईआर में एक ग़ैर ज़मानती धारा एक्सट्रा जोड़ दी!!
ये झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने की ग़ैर ज़मानती धारा थी, जिसका 24 घंटे पहले की गई मूल एफआईआर में दूर-दूर तक भी ज़िक्र न था।
यहां तक कि मूल एफआईआर में झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने सरीखा कोई आरोप तक नहीं था।
एफआईआर सिर्फ मारपीट और धमकी के आरोपों की थी और उन्हीं आरोपों में दर्ज हुई थी।
ग़ज़ब का पॉवरफुल इंस्पेक्टर है ये तो?
गोरखपुर SSP बताएं, इसे किसका आशीर्वाद है?
क्या 'बटेंगे तो कटेंगे' की जलधारा का प्रसाद है?
@gorakhpurpolice @Dm_Gorakhpur @dgpup @Uppolice @myogiadityanath @narendramodi @PMOIndia @AmitShah @HMOIndia
बड़ी ख़बर-
गंभीर सवालों में गोरखपुर पुलिस।
ब्राह्मण का नाम लेकर अपमानित करने, बुरी तरह पीटने व जूते से थूक चटवाने के मामले में गोरखपुर पुलिस की ये कैसी कार्यवाही?
पीड़ित के भाई के ख़िलाफ दर्ज एफआईआर में रातों रात ग़ैर ज़मानती धारा बढ़ाई?
गोरखपुर एसएसपी साहब, आपकी नाक के नीचे ये क्या हो रहा है?
तारीख दर तारीख घटनाक्रम बता रहा हूं।
पढ़िए और कुछ देर के लिए सोचिए कि आपकी पुलिस ये कर क्या रही है? न्याय की गर्दन पकड़ रही है?
1- तारीख 13 नवंबर समय रात 8 बजे के करीब-
आरोप है कि पीड़ित शिवम पांडेय और उसकी मां पूनम पांडेय को गोरखपुर के चिलुआताल थाने में बुरी तरह मारा जाता है,
आरोप है कि इस्पेक्टर सूरज सिंह ब्राह्राण के नाम पर उन्हें अपमानित करता है और जूते पर थूककर उनसे चटवाया जाता है।
वे उसी रात पुलिस के आला अधिकारियों का दरवाज़ा खटखटाते हैं। मेडिकल कराते हैं। कोई सुनवाई नहीं होती है।
3- तारीख 14 नवंबर-
वे अपनी चोटें, अपना दर्द और सीटी स्कैन, एक्सरे समेत सारी रिपोर्ट लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन के पास जाते हैं।
रवि किशन उनके प्रार्थनापत्र पर SSP गोरखपुर को एक्शन लेने के लिए लिख देते हैं।
4- तारीख 14 नवंबर-
रात को वे गोरखपुर SP North के पास अपना बयान दर्ज कराते हैं और इसी रात को 'टॉप सीक्रेट' को इंटरव्यू देकर अपने साथ हुए भयावह घटनाक्रम का पूरा ब्योरा देते हैं।
5- तारीख 14 नवंबर रात 10 बजकर 35 मिनट-
उसी रात शिवम पांडेय के भाई अमृत पांडेय के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। गोरखपुर के उसी चिलुआताल थाने में जहां इस्पेक्टर सूरज सिंह ने उनसे जूते पर थूककर चटवाया होता है।
वो भी 1 नवंबर की घटना पर!!
यानि 1 नवंबर की घटना दिखाकर 14 नवंबर को एफआईआर दर्ज की जाती है। ये मारपीट व धमकी की एफआईआर होती है। एफआईआर की प्रति भी अटैच कर रहा हूं।
6- तारीख 15 नवंबर—
टॉप सीक्रेट पर पीड़ितों के इंटरव्यू के बाद चारों तरफ़ शोर मचता है। आरोपी इस्पेक्टर के ख़िलाफ कार्यवाही की मांग उठती है।
आखिरकार गोरखपुर पुलिस इस मुद्दे पर अपना बयान जारी करती है।
बयान में बताया जाता है कि शिवम पांडेय के भाई अमृत पांडेय के ख़िलाफ गंभीर धाराओं में चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज है और शिवम पांडेय व उनकी मां पूनम पांडेय के आरोपों की एसपी नार्थ जांच कर रहे हैं।
गोरखपुर पुलिस के इसी बयान में एक बढ़ी हुई धारा 69 नज़र आती है जो झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने की बेहद गंभीर व ग़ैरज़मानती धारा होती है।
जबकि 24 घंटे पहले दर्ज की गई मूल एफआईआर में सिर्फ मारपीट व धमकी सरीखी धाराएं थीं। इस धारा का कहीं नामोनिशान न था।
अब सोचिए कि गोरखपुर पुलिस आखिर कर क्या रही है?
यानि आप पहले मां-बेटे को ब्राह्राण के नाम पर बुरी तरह अपमानित करोगे। बुरी तरह पीटोगे। जूते पर थूक कर चटवाओगे?
मारपीट के सबूत के तौर पर गोरखपुर के सरकारी बीआरडी मेडिकल कालेज की सीटी स्कैन रिपोर्ट है, एक्सरे है, शरीर पर चोटों के निशान हैं।
और फिर जब मामले को लेकर हल्ला मचेगा, बात मीडिया में आएगी तो पीड़ित के भाई के ख़िलाफ़ दो हफ्ता पुराने मामले की एफआईआर दर्ज करोगे?
एफआईआर दर्ज करोगे मारपीट और धमकी की,
और जब मामला मीडिया में तूल पकड़ेगा तो 24 घंटे के भीतर उसमें झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने की धारा बढ़ा दोगे?
उधर इतने भयावह घटनाक्रम का आरोपी इंस्पेक्टर सूरज सिंह उसी चिलुआताल थाने में बना रहेगा?
जिसके ख़िलाफ ख़ुद जांच बैठनी चाहिए, वो इंस्पेक्टर ही पीड़ित परिवार पर एफआईआर दर्ज करेगा?
24 घंटे के भीतर धाराएं बढ़ा देगा?
SSP गोरखपुर, अगर इंस्पेक्टर सूरज सिंह पर एक्शन नहीं लेना है तो मत लीजिए।
अभयदान के इस दौर में सबको समझ आ जाएगा कि एक्शन क्यों नहीं हो रहा है?
मगर कम से कम पीड़ित परिवार के ख़िलाफ़ इस तरह की कार्यवाही तो मत कीजिए कि न्याय को भी गश खाकर उल्टियां आने लगें!!
@gorakhpurpolice
सब कुछ बिक जायेगा एक दिन माटी के मोल,जग में रह जायेंगे....
@RahulGandhi
@INCIndia
@AbhayDubey_
youtu.be/dqvgx1tYP6Y?si=CeOW…
8
यही है सच्चाई "SIR"की....
असल में चोरी पकड़ी गई है तो अब ये ड्रामा करेंगे कोर्ट के सामने कि सब सुधर गया है। ये ऐसा ही मामला है कि चोर ने थानेदार को कहा कि चोरी का माल जमा करा दिया है अब हमें NOC दे दो। जितनी चोरी पकड़ी जाती है उसका ये इसी तरह NOC ले आते हैं। जो नहीं पकड़ी जाती है वो चोर का हो जाता है। दुनिया का कोई भी देश जो व्यवस्था से चलता है वहां अब तक पूरा आयोग बर्खास्त हो गया होता।
10
A.K.ROY. retweeted
आपको याद होगा जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बाबी चंद और रशपाल कुमार शहीद हो गए थे
मोदी सरकार ने इनके पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर ट्रक में रखकर घर पहुँचाये
गाँव के लोगों को खुद स्ट्रेचर और सफेद कपड़े का इंतजाम करना पड़ा
शहादत का यह अपमान बेशर्मी नहीं देशद्रोह है
मोदी जी, हमारे जवान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो रहे हैं और आप उन्हें ताबूत तक नहीं दे सकते
लानत है
A.K.ROY. retweeted
जब राजनीतिक रैलियों और प्रचार पर करोड़ों खर्च किए जा सकते हैं, तो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने में इतनी बड़ी चूक क्यों?
जम्मू कश्मीर में शहीद SPOs के पार्थिव शरीर को बिना ताबूत के ट्रक में लाना अत्यंत पीड़ादायक और अस्वीकार्य है.
देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील है, बल्कि यह सुरक्षा बलों के मनोबल को भी गहरी ठेस पहुँचाता है.
इस घोर असंवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तुरंत तय होनी चाहिए.
#RespectOurMartyrs #Accountability #JammuAndKashmir
A.K.ROY. retweeted
ये कितना शर्मनाक है.
हमारे 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बाबी चंद और रशपाल कुमार आतंकी हमले में शहीद हो गए.
शुक्रवार को उनकी लाश बिना ताबूत के डंपर ट्रक से गांव पहुंचाई गई.
ग्रामीणों का कहना है - कोई वरिष्ठ अधिकारी साथ नहीं था. ग्रामीणों ने खुद से स्ट्रेचर और कफ़न का इंतजाम करना पड़ा.
कितना दुखद है - हमारी सरकार शहीदों का सम्मान तक नहीं कर पा रही.
सोचिए, अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक क्या हल्ला मच रहा होता.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की गोलियों से छलनी लाश बरामद हुई है. ये दोनों बुधवार से लापता थे.
इनकी पहचान 57 वर्षीय बॉबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है.
बुधवार को बॉबी चंद और रशपाल अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वे लापता हो गए थे.
दोनों की लाश तो बरामद हो गई है, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं.
दोनों जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला इलाका बताया जाता है.






























