
Chairman @St.Mariam's School, Daltonganj
Joined January 2022
- Tweets1.9K
- Following366
- Followers578
- Likes250
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय @MundaArjun जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
21
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर
श्रेष्ठा योजना-2027 : विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा, संत मरियम आवासीय विद्यालय में होगा नामांकन
मेदिनीनगर। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की श्रेष्ठा (SHRESHTA-NETS) योजना-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस योजना के तहत पलामू, डाल्टनगंज स्थित संत मरियम आवासीय विद्यालय में पात्र विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा।
कक्षा आठवीं एवं दसवीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है, जबकि प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को OMR आधारित होगी। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी तथा आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक आवेदन तथा विस्तृत जानकारी के लिए संत मरियम आवासीय विद्यालय के हॉस्टल परिसर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
@EduMinOfIndia
@HemantSorenJMM
@cbseindia29
@DC_Palamu
हादसे में अनाथ हुए तीन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आगे आएं सामर्थ्यवान लोग! 🙏
भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत के बाद पीछे छूट गए चार वर्षीय मासूम बालक और दो बच्चियों की मदद के लिए संवेदनशील पहल शुरू हुई है।
संत मरियम स्कूल डाल्टनगंज के चेयरमैन अविनाश देव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बच्चों का हाल जाना और उनकी शिक्षा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने समाज के सामर्थ्यवान लोगों से बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।
वहीं, झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने भी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगी लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।
आइए, इन मासूमों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी बनें। आपका छोटा-सा सहयोग इनके भविष्य को नई दिशा दे सकता है।
#Humanity #EducationForAll #HelpChildren #Palamu
@HemantSorenJMM
@JMMKalpanaSoren
@JmmJharkhand
@GiridihDc
@VinodPandeyJMM
@Supriyo__JMM
@MithileshJMM
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और सपनों को साकार करना ही हमारा संकल्प है। जल, जंगल, जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला कमेटी द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
धरती आबा का ऐतिहासिक उलगुलान हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज झारखंड के 26 वर्ष पूरे होने पर हमारा संकल्प है कि शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएं।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संघर्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंडी अस्मिता, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों एवं राज्य के सर्वांगीण विकास की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे।
आइए, युवा झारखंड को शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ाकर सोना झारखंड बनाने का संकल्प लें।
जान दे देंगे, लेकिन जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता से समझौता नहीं करेंगे।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड! जोहार! 💚
#BirsaMunda #JharkhandFoundationDay #JoharJharkhand #JMM
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
@VinodPandeyJMM
@JMMKalpanaSoren
@Supriyo__JMM
2
51
🌿 26 साल का युवा झारखंड, बिरसा के सपनों को साकार करने का संकल्प!
झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘रन फॉर क्लीननेस’ में शाहपुर किला से शिवाजी मैदान तक दौड़ लगाकर स्वच्छता और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।
इस अवसर पर संत मरियम आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य प्रस्तुत कर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक पेश की।
भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान हमें जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा देता है। हमारा संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समरसता के साथ झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
जल, जंगल, जमीन और खनिज की रक्षा करते हुए बनाना है ‘सोना झारखंड’।
बिरसा के सपनों का झारखंड बनाना ही हमारे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
— अविनाश देव
अध्यक्ष, संत मरियम आवासीय विद्यालय
#JharkhandFoundationDay #BirsaMunda #Jharkhand #Palamu #Swachhata #SonaJharkhand
@HemantSorenJMM
@JMMKalpanaSoren
@JmmJharkhand
@MithileshJMM
बच्चों के सपनों को उड़ान देना ही राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है : अविनाश देव
मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि आज के बच्चे ही कल देश की तस्वीर बदलेंगे। किसी बच्चे के सपने में वैज्ञानिक बनने की क्षमता है, तो किसी में सैनिक बनकर देश की रक्षा करने का जज्बा। हर बच्चे के सपने में भारत का एक नया भविष्य छिपा है। हमारा दायित्व है कि किसी की प्रतिभा परिस्थितियों के अभाव में दबने न पाए।
उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल करें, लेकिन अपने संस्कार, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को हमेशा बनाए रखें।
Happy Children's Day! ❤️
#ChildrensDay #StMariansSchool #Daltonganj #AvinashDev #Palamu #ChildrensDay2026
@cbseindia29
@HemantSorenJMM
23
🪔 55 वर्षों की आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक मां काली पूजा! 🙏
चाईबासा में आयोजित 55 वर्षों पुरानी ऐतिहासिक मां काली पूजा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री मिथिलेश ठाकुर जी के आमंत्रण पर शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने मन को भावविभोर कर दिया। मिथिलेश ठाकुर जी के साथ पैदल चलकर कलश विसर्जन में भी शामिल हुआ।
मां काली से झारखंड की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏🚩
#MaaKaliPuja #Chaibasa #AvinashDev #MithileshThakur #Jharkhand #SanatanSanskriti #Diwali
@MithileshJMM
1
1
51
🪔 दीपावली की खुशियां बांटीं, बच्चों को सिखाई इंसानियत की पाठशाला! ❤️
संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन एवं युवा नेता अविनाश देव ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ महादेव माड़ा मुसहर टोला में दीपावली मनाई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मुसहर टोला के बच्चों के बीच मिठाइयां, पटाखे, कॉपी और कलम बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
अविनाश देव ने संदेश दिया कि बड़ा आदमी बनने से ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान बनना है। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति का दर्द समझना और उसके जीवन में खुशियां लाना भी है।
क्योंकि असली दीपावली सिर्फ घरों में दीये जलाने से नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद और खुशियों का उजाला फैलाने से सार्थक होती है। 🪔
#AvinashDev #SantMariamSchool #SocialResponsibility #Humanity #Deepawali #Palamu #Medininagar
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
@VinodPandeyJMM
@DC_Palamu
2
73
सिनेमा और सोशल मीडिया के ग्लैमर के दौर में भी गांवों में रामलीला की परंपरा जीवंत है। कुंडेलवा में मां काली पूजा महोत्सव के अवसर पर आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, समानता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
उन्होंने युवाओं से रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की अपील की।
#Palamu #Ramleela #Kundelwa #IndianCulture #Ramayana
@HemantSorenJMM
@JMMKalpanaSoren
@JmmJharkhand
@DC_Palamu
3
108




























