
Chairman @St.Mariam's School, Daltonganj
Joined January 2022
- Tweets1.9K
- Following366
- Followers578
- Likes250
Avinash Dev retweeted
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं क्षेत्रीय आवागमन की सुविधाओं का अवलोकन किया।
@BokaroDc @bokaropolice
Avinash Dev retweeted
दायित्वों का निर्वहन...
क्यूंकि एक बेटे के साथ-साथ जनसेवक भी हैं मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
Avinash Dev retweeted
मातृ-वियोग की गहरी पीड़ा के बीच भी जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन - कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री।
Avinash Dev retweeted
मां के बिछोह का गम, कर्तव्य के पथ पर अडिग कदम…
मां को खोने का असहनीय दर्द भीतर समेटे हुए भी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी का जनसेवा और राज्य के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है।
एक ओर मां की स्मृतियों का गहरा शोक, दूसरी ओर झारखंड की जनता के प्रति जिम्मेदारी... यही कर्तव्यबोध नेतृत्व को विशेष बनाता है।
@JmmJharkhand @JMMKalpanaSoren
Avinash Dev retweeted
झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी और टाना भगत आंदोलन के प्रणेता वीर शहीद जतरा टाना भगत जी की जयंती पर सादर नमन।
जतरा टाना भगत जी ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध अहिंसा, सत्य और सामाजिक सुधार के मार्ग पर चलते हुए जनजागरण का नेतृत्व किया था। प्रकृति, समाज और अपनी संस्कृति के प्रति उनका समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।
वीर सपूत जतरा टाना भगत जी के संघर्ष और विचारों को शत-शत नमन।
Avinash Dev retweeted
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। 🇮🇳
देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है।
विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली #TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।
Avinash Dev retweeted
मांदर की थाप में झारखंड की धड़कन है.. अब यह धड़कन और दूर तक सुनाई देगी।
झारखंड की लोकसंस्कृति और आदिवासी जीवन से गहरे जुड़े पारंपरिक वाद्य ‘मांदर’ को GI टैग मिलना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण पहचान है।
मांदर की थाप महज़ संगीत नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव, सामुदायिक जीवन, श्रम, उत्सव और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है। इसकी विशिष्ट बनावट, स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कारीगरी में झारखंड की मिट्टी और लोकजीवन की आत्मा बसती है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व वाले झारखंड में लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़े ऐसे प्रतीकों को नई पहचान मिलना प्रदेश की सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है।
जोहार!!
Avinash Dev retweeted
Met Shri Deepak Chhabaria, President, RMZ Infrastructure, in Ranchi today. We had a productive discussion on exploring investment opportunities in Jharkhand, particularly in setting up Global Capability Centres (GCCs) and building capacities in future-oriented sectors such as IT, AI, semiconductors, nuclear energy and advanced manufacturing.
We look forward to taking these conversations forward, creating new employment opportunities for Jharkhand’s hardworking youth, and enabling our young state to play a meaningful role in India’s growth story and the technologies of tomorrow.
@RMZ_Corporation
Avinash Dev retweeted
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में धरोहरों को लगातार मिल रही वैश्विक पहचान…
सोहराय खोवर चित्रकला, केसरिया कलाकंद, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी व डोकरा क्राफ्ट के बाद अब 'मांदर' को GI Tag प्रदान किया गया है।
मांदर की बनावट और ध्वनि आदिवासी संस्कृति की धड़कन है
@DPIITGoI
Avinash Dev retweeted
पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए हादसे में कुछ लोगों के नदी में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस पीड़ादायक घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
Avinash Dev retweeted
आज रांची के सोहराय भवन मे आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल हुआ।
इस बैठक मे केंद्र द्वारा पारित MMDR खनन विधेयक 2026, परिसीमन, SIR आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और आगे की रणनीति बनाई गयी।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
Avinash Dev retweeted
छात्रों को ढाल बनाकर राजनीति कर रही भाजपा, कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाने का काम बंद करे :
भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अब छात्रों और युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। छात्रों के मुद्दे की आड़ में राजनीति करने वालों को झारखंड की जनता पहचान चुकी है।
भाजपा और उससे जुड़े राजनीतिक हित रखने वाले लोग तथा कुछ कोचिंग माफिया छात्रों को उकसाने का काम कर रहे हैं। छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें आंदोलन और टकराव की राजनीति में धकेलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि वे छात्रों के हित में समाधान चाहते हैं या उन्हें अपनी राजनीतिक लड़ाई का मोहरा बनाना चाहते हैं।
बाबूलाल मरांडी पहले इस बात का जवाब दें कि छात्रों के बीच जाकर उन्हें भड़काने और राजनीतिक नारों में उलझाने से उनके भविष्य का क्या भला होगा? यदि वास्तव में छात्रों की चिंता है तो उनके मुद्दों पर सरकार से बातचीत करें, तथ्य सामने रखें और समाधान का रास्ता सुझाएं। छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना न तो छात्रहित है और न ही लोकतांत्रिक राजनीति।
बिना किसी ठोस प्रमाण के झामुमो कार्यकर्ताओं को बदनाम करना बाबूलाल मरांडी की हताश राजनीति का परिचायक है। यदि कहीं किसी के साथ मारपीट हुई है या कानून का उल्लंघन हुआ है तो पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन जांच से पहले ही राजनीतिक फैसला सुनाना उचित नहीं है।
भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन कर रही है या आगामी राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं के बीच असंतोष को हवा दे रही है। झारखंड के छात्र किसी राजनीतिक दल के मोहरे नहीं हैं। उन्हें अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा की चिंता है; भाजपा को उनके भविष्य से खिलवाड़ करने के बजाय अपनी राजनीति सुधारनी चाहिए।
कोचिंग संस्थानों और शिक्षा के नाम पर कारोबार करने वाले किसी भी समूह को छात्रों की भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यदि किसी को छात्रों की वास्तविक चिंता है तो वह उनके बीच भ्रम और आक्रोश फैलाने के बजाय उन्हें सही तथ्य और उचित मार्गदर्शन दे।
झामुमो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करता है और किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार के खिलाफ नहीं है। लेकिन आंदोलन के नाम पर हिंसा, उकसावे या राजनीतिक टकराव को बढ़ावा देने का समर्थन नहीं किया जा सकता। कानून अपना काम करेगा और यदि किसी ने कानून हाथ में लिया है तो उसकी जांच होनी चाहिए।
बाबूलाल मरांडी जी को छात्रों की चिंता कम और अपनी राजनीतिक जमीन की चिंता ज्यादा है। छात्र आंदोलन को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश बंद कीजिए। झारखंड के युवा समझदार हैं और वे तय करेंगे कि उन्हें अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना है या भाजपा की राजनीतिक पटकथा का हिस्सा बनना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। भाजपा को यदि कोई ठोस सुझाव देना है तो सरकार के सामने रखे। लेकिन छात्रों को भड़काकर, माहौल खराब करके और फिर उसकी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश झारखंड में सफल नहीं होगी।
भाजपा और उसके सहयोगी तत्व यह समझ लें कि झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को उकसाने की राजनीति का जवाब तथ्य, संवाद और कानून के रास्ते से दिया जाएगा सड़क पर अराजकता पैदा करके नहीं।
@JmmJharkhand
Avinash Dev retweeted
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।
आधुनिक और स्वावलंबी भारत की नींव को मजबूत करने, देश में तकनीकी क्रांति को गति देने में स्व. राजीव गांधी जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Avinash Dev retweeted
आज रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो के कर्मठ सिपाहियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ MMDR खनन कानून में हुए दुर्भागपूर्ण संशोधन, परिसीमन, SIR आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और आगे की रणनीति बनाई गयी।
Avinash Dev retweeted
झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन लाकर झारखंड जैसे कमजोर राज्य पर कुठाराघात करने का काम किया गया है।
समस्त झारखंड इस कानून का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र द्वारा किए गए इस संशोधन का लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानून तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
Avinash Dev retweeted
यह न्याय करने वाली संवेदनशील सरकार है।
जिस समस्या की पीछे हम पड़ते हैं उसे ठीक करके ही दम लेते हैं।
संवैधानिक दायरों के तहत मेरे युवा साथियों को न्याय मिल कर रहेगा.....
Avinash Dev retweeted
झारखंड विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर आज सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आशा है कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे।
Avinash Dev retweeted
माननीय विधानसभा में मीडिया बंधुओं से बातचीत...
मेरे युवा साथियों की चिंताएँ हमारे लिए अत्यंत गंभीर विषय हैं। पेपर लीक का विषय केवल झारखंड का नहीं है, बल्कि देश के अनेक राज्यों के युवाओं के सामने यह एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या बन चुका है।
हमारी सरकार इस मामले पर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। संबंधित एजेंसियाँ दिन-रात जांच कर रही हैं और दोषियों को जेल भी भेजा रहा है।
लेकिन हमारा उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि मेरे युवा साथियों को concrete solution देना है।
झारखंड सरकार के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहते हैं। जिन छात्रों या अभ्यर्थियों की कोई भी मांग या सुझाव है, वे अपनी बात राज्य सरकार के समक्ष रख सकते हैं। मेरे युवा साथियों की प्रत्येक बात को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।
Avinash Dev retweeted
सीएम हेमंत का सख्त निर्देश -
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
@HemantSorenJMM





































