यह सीरीज़ अरावली मुद्दे पर ही बात नहीं करती,
यह भी बताती है कि जब सत्ता पर कोई निगरानी और सवाल न हों, तो वह कैसे आम लोगों और आने वाली पीढ़ियों के हित को पीछे छोड़कर अपने फायदे के लिए काम करने लगती है.
1/5 — Changing the Definition
कहानी शुरू होती है 1996 से.
अरावली को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर एक सुरक्षा दी.
फिर शुरू होता है खेल — कानून हटाए बिना, उसकी परिभाषा बदलकर वही सुरक्षा कमजोर करने की कोशिश.
5-part video series: Source video @ashokdadhwal196
2/5 — Removing the Protection
हरियाणा में बात नहीं बनी तो राजनीतिक–कॉरपोरेट सिंडिकेट ने अगली कोशिश संसद में की.
2023 में संसद में कानून बदलकर अरावली को ही सर्वोच्च न्यायालय की कानूनी सुरक्षा के दायरे से बाहर कर दिया गया.
3/5 — Making the System Wait
सिंडिकेट ने 2023 में संसद के जरिए कानून बदलकर अरावली की सुरक्षा तो हटा दी, लेकिन इस बदलाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती मिल गई.
फिर शुरू हुआ सिस्टम को थकाने का खेल — कमेटी बनी, बार-बार समय माँगा गया और मामला लंबा खिंचता गया.
5.1/5.3 — The Money Behind the Mountains
अरावली पर्वत बहुत पुराने और संपन्न हैं.
जंगल की कानूनी पहचान हटते ही जमीन की कीमत कई गुना बढ़ जाती है.
फिर जमीन और पत्थर बड़े कारोबारी हितों, माइनिंग माफिया और राजनीतिक फंडिंग का जरिया बन जाते हैं.
Sep 13, 2026 · 7:24 AM UTC
5.2/5.3 — The Real Cost of Development
हमें बताया जाता है कि देश के विकास के लिए अरावली में खनन जरूरी है.
लेकिन पानी, हवा, सेहत और productivity का नुकसान mining revenue से कहीं ज्यादा होगा. वह नुकसान कौन उठाएगा?
