UP EXCISE DEPT (@upexcise) header
UP EXCISE DEPT (@upexcise) profile picture

Official X handle of Uttar Pradesh Excise Department

Joined April 2022
Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)Photo by UP EXCISE DEPT (@upexcise)
जनपद- फर्रुखाबाद आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ ग्राम नगरिया देवधरापुर में दबिश कार्यवाही कर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं लगभग 100 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियोग पंजीकृत किये गये ।जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में हरदेव नगर कमालगंज, कमालगंज, तथा देशी मदिरा दुकानों रानुखेड़ा, हरदेव नगर कमालगंज, नई बस्ती कमालगंज स्थित दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @Uppolice
1
401
जनपद - *फिरोजाबाद** आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 16/11/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -5 सिरसागंज, फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पाॅस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @firozabaddm
323
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, एवं उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार तथा *जिला आबकारी अधिकारी मीरजापुर* के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 16/11/2026 को जिला आबकारी अधिकारी मीरजापुर श्री ज्ञानेन्द्र नाथ पांडेय एवं आबकारी आबकारी निरीक्षकों द्वारा मय आबकारी स्टॉफ जनपद की आबकारी दुकानों और गोदामों का आगामी चुनावों के दृष्टिगत,सघन निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर, पॉश मशीन से बिक्री की स्थिति, CCTV कैमरा संचालन तथा बोतलो व पेटियो पर लगे बारकोड व क्यूआर स्कैन कर स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया, तथा दुकानो पर अपमिश्रण, ओवररेटिंग, दुकान के अलावा किसी अन्य स्थान से बिक्री न करने हेतु अनुज्ञापियों एवं सेल्समैनों को कड़े निर्देश दिये गये और सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दुकानें नियमानुसार संचालित हों । @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @DM_MIRZAPUR
449
*रायबरेली, 16 नवंबर. 2026।।‌* आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में *आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य एवं थाना बछरावा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील महराजगंज के थाना बछरावाँ अंतर्गत ग्राम कन्नावा एवं पश्चिम गाँव में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 50 किग्रा०* लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 32 लीटर* अवैध कच्ची शराब बरामद कर *02* अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmraebareli
311
जनपद - *फिरोजाबाद** आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 14/11/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -2 शिकोहाबाद ,फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पाॅस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @firozabaddm
1
4
851
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 14.11.2026 का विवरण* जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम शिवालापुरवा सैधरी थाना कोतवाली सदर जमुनिया घाट पुरैना घाट थाना मोहम्मदी खैरानी लालबोझी थाना निघासन बसंतापुर थाना पलिया हजरतपुर सरैया विलियम कंधरापुर थाना मोहम्मदी ननछोरपुर प्रतापपुर सधवापुर थाना नीमगांव रमियाबेहड़ चंद्रपुरवा थाना पढुवा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 400 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया* @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @DmKhiri
3
593
जनपद- *बरेली* दिनांक:- *14-11-2026* अवैध मदिरा की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 14-11-2026 को आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 व क्षेत्र -3, बहेड़ी द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। देशी शराब दुकानों पर ग्रेन आधारित UPML के 100 ML टेट्रा पैक को शो-केश मे प्रदर्शित करने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmbareilly
6
1,170
*जनपद गोरखपुर* अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन मे उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आज दिनाक : *13.11.2026* को शत्रुघ्न आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बांसगांव जनपद गोरखपुर की मय स्टॉफ आबकारी टीम द्वारा थाना गगहा अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों मझगांव, बाउपार ग्रामों के खेतों, बागो व झाड़ियों में दविश दी गई। दबिश मे लगभग 56 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया और पास मशीन से शतप्रतिशत बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
1
627
*जनपद-शाहजहांपुर* दिनांक- 13-11-2026 आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश, उपआबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली के दिशानिर्देश व जिला आबकारी अधिकारी शाहजहांपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक *13/11/2026* क़ो आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा मय अधीनस्थ स्टाफ क्षेत्र पुवायां अंतर्गत फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित विदेशी मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। दुकानों पर स्थापित CCTV कैमरों को सक्रिय रखने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने व मदिरा/बीयर के अधिक से अधिक ब्रांड दुकानों में प्रदर्शित करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmupsha
1
610
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 13.11.2026 का विवरण* जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम सेवकहा सलेमपुर कोन सैदापुर सैरइचा थाना कोतवाली सदर बौधनिया झारा खेमपुर थाना मोहम्मदी मझरा रामपुर थाना सिंगाही कल्लूपुरवा थाना भीरा अभयपुर थाना पढुवा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 212 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 700 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया* @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @DmKhiri
481
*जनपद: पीलीभीत* *दिनाँक 13/11/2026* आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान अंर्तगत आज दिनांक 13/11/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय आबकारी स्टॉफ द्वारा बिसलपुर अंतर्गत स्थित देसी व कम्पोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों की सूक्ष्मता जॉच की और POS मशीन से बिक्री करने के व पर्याप्त ब्रांड का स्टॉक रखने के, cctv संचालन के सख्त निर्देश दिए गए एवं ओवर रेटिंग की जाँच कर नियमानुसार दुकान संचालन के दिशा निर्देश दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dmpilibhit
496
**प्रवर्तन -बरेली* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध मद्य निष्कर्षण एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली के आदेशानुशार आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज दिनाँक 13.11.2026 को क्षेत्र सदर पीलीभीत में दविश् हेतु सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन 2 के नेतृत्व मे क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को सम्मिलित कर दो टीमो का गठन किया गया। *टीम 1* द्वारा संदिग्ध ग्राम बिथरा में स्थित संदिग्ध स्थलों व उसके आस पास घरों मे दविश् कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग दर्ज किया गया। *_टीम 2_* ग्राम वनकटी के पास गन्ने के खेतों की गहन तलाशी ली गई। गन्ने के खेत मे छुपा कर रखा गया लगभग 16 लीटर शराब् बरामद कर एक अभियोग दर्ज किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmbareilly
1
398
*जनपद गोरखपुर* अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक-13.11.2026 को मुखबिर ख़ास की सूचना पर सायं 04:10 बजे एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 द्वारा मयस्टाफ व पुलिस चौकी जंगल डुमरी नम्बर-2 की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से थाना-गुलरिहा के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ग्राम/ स्थल पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान जंगल डुमरी नम्बर-1 में लगभग 06 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद के साथ मौके पर 01 अभियुक्ता को पकड़ा गया तथा स्थानीय थाना गुलरिहा में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत करवाया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
1
1
422
*जनपद गोरखपुर* आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत *आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला, मय स्टाफ द्वारा *दिनाँक 12/11/2026* को थाना एम्स के ग्राम-जगदीशपुर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 25 लीटर अवैद्य कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही मौके पर लगभग 300 किलो लहन भी नष्ट किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
521
*जनपद गोरखपुर* अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के नेतृत्व में आज दिनाक-12.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 द्वारा मयस्टाफ,अरविन्द कुमार,आबकारी निरीक्षक,प्रवर्तन-1 गोरखपुर मयस्टाफ के साथ संयुक्त रुप से थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ अड्डों,राप्ती नदी के किनारे अमरूद बागों व झाड़ियों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 48लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 750किलोग्राम लहन व कई भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
406
*जनपद- गोरखपुर* आज दिनांक 12-11-2026 को आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये गए प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद मौर्य के निर्देश पर क्षेत्र 3, बांसगांव व क्षेत्र-6 गोला द्वारा संयुक्त रूप से बेदौली,केशवापर, काटा के अंतर्गत ईंटे भट्ठों ,निर्जन स्थानों,तालाब किनारो के आस पास थाना गोला अंतर्गत दविश दी गई। दबिश के दौरान 15 ली कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 120किलो लहन नष्ट किया गया।साथ ही औचक रूप से आबकारी दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
634
*उन्नाव* उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय ,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन,उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.11.2026 को निशांत सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 ,पुरवा द्वारा मय हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ तहसील पुरवा अंतर्गत ग्राम सोहो, रामपुर, टेढ़वा बहमना थाना असोहा में विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में 01 अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई साथ ही लगभग 250किग्रा लहन महुआ मौके पर ही नष्ट किया गया। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmunnao
1
1
542
*जनपद लखनऊ* अवैध शराब की रोकथाम हेतु आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आबकारी टीमों द्वारा रोड चेकिंग जारी। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @AdminLKO
1
914
**प्रवर्तन -बरेली* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध मद्य निष्कर्षण एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली के आदेशानुशार आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज दिनाँक 10.11.2026 संदिग्ध ग्रामों उगनपुर बूढ़ा बहादुरपुर नवडांडी दु बहेडी बरेली में दविश् हेतु सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन 2 के नेतृत्व मे क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को सम्मिलित कर दो टीमो का गठन किया गया। टीम- 1* द्वारा संदिग्ध ग्राम स्थित संदिग्ध स्थलों उगनपुर उसके आस पास घरों मे दविश् कर लगभग 15लीटर कच्ची शराब् बरामद किया गया एवं 50 किलो लहन नष्ट किया गया तथा एक अभियोग दर्ज किया गया। आने वाले दीपावली त्यौहार को देखते हुए लोगों को बताया गया कि किसी प्रकार का अवैध मदिरा का सेवन न करें । वैध मदिरा सरकारी दुकान से ही खरीद कर सेवन करें टीम 2_* द्वारा संदिग्ध ग्राम समसपुर एवं ढाबों पर स्थित संदिग्ध बूढ़ा बहादुरपुर नवडांडी स्थलों व उसके आस पास घरों मे दविश् कर लगभग10लीटर कच्ची शराब् बरामद किया गया एवं 150किलो लहन नष्ट किया गया तथा एक अभियोग दर्ज किया गया।आने वाले दीपावली त्यौहार को देखते हुए लोगों को बताया गया कि किसी प्रकार का अवैध मदिरा का सेवन न करें । वैध मदिरा सरकारी दुकान से ही खरीद कर सेवन करें। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmbareilly
1
671
जनपद- *बरेली* दिनांक:- *10-11-26* अवैध मदिरा की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु आज दिनांक 10-11-2026 को कृत कार्यवाही:- टीम-01 क्षेत्र-3 बहेड़ी अंतर्गत संदिग्ध स्थलों उगनपुर तथा बूढा बहादुरपुर में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक अजय कुमार तथा प्रवर्तन बरेली प्रभार बरेली की संयुक्त टीम द्वारा मय स्टाफ दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कच्ची शराब की दृष्टि से संवेदनशील घरों व घरों के आस पास तलाशी ली गयी। दबिश के दौरान तलाशी मे लगभग 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिसे कब्जे मे लेकर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम-2 आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 आँवला, गिरिजेश द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। देशी शराब दुकानों पर ग्रेन आधारित UPML के 100 ML टेट्रा पैक को शो-केश मे प्रदर्शित करने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmbareilly
724