जनपद- फर्रुखाबाद
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ ग्राम नगरिया देवधरापुर में दबिश कार्यवाही कर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं लगभग 100 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियोग पंजीकृत किये गये ।जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में हरदेव नगर कमालगंज, कमालगंज, तथा देशी मदिरा दुकानों रानुखेड़ा, हरदेव नगर कमालगंज, नई बस्ती कमालगंज स्थित दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @Uppolice
1
404
जनपद - *फिरोजाबाद**
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 16/11/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -5 सिरसागंज, फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पाॅस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @firozabaddm
324
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, एवं उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार तथा *जिला आबकारी अधिकारी मीरजापुर* के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 16/11/2026 को जिला आबकारी अधिकारी मीरजापुर श्री ज्ञानेन्द्र नाथ पांडेय एवं आबकारी आबकारी निरीक्षकों द्वारा मय आबकारी स्टॉफ जनपद की आबकारी दुकानों और गोदामों का आगामी चुनावों के दृष्टिगत,सघन निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर, पॉश मशीन से बिक्री की स्थिति, CCTV कैमरा संचालन तथा बोतलो व पेटियो पर लगे बारकोड व क्यूआर स्कैन कर स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया, तथा दुकानो पर अपमिश्रण, ओवररेटिंग, दुकान के अलावा किसी अन्य स्थान से बिक्री न करने हेतु अनुज्ञापियों एवं सेल्समैनों को कड़े निर्देश दिये गये और सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दुकानें नियमानुसार संचालित हों ।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @DM_MIRZAPUR
451
*रायबरेली, 16 नवंबर. 2026।।* आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में *आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य एवं थाना बछरावा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील महराजगंज के थाना बछरावाँ अंतर्गत ग्राम कन्नावा एवं पश्चिम गाँव में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 50 किग्रा०* लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 32 लीटर* अवैध कच्ची शराब बरामद कर *02* अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmraebareli
312
जनपद - *फिरोजाबाद**
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 14/11/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -2 शिकोहाबाद ,फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पाॅस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @firozabaddm
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 14.11.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम शिवालापुरवा सैधरी थाना कोतवाली सदर जमुनिया घाट पुरैना घाट थाना मोहम्मदी खैरानी लालबोझी थाना निघासन बसंतापुर थाना पलिया हजरतपुर सरैया विलियम कंधरापुर थाना मोहम्मदी ननछोरपुर प्रतापपुर सधवापुर थाना नीमगांव रमियाबेहड़ चंद्रपुरवा थाना पढुवा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 400 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया*
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @DmKhiri
3
593
जनपद- *बरेली*
दिनांक:- *14-11-2026*
अवैध मदिरा की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 14-11-2026 को आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 व क्षेत्र -3, बहेड़ी द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। देशी शराब दुकानों पर ग्रेन आधारित UPML के 100 ML टेट्रा पैक को शो-केश मे प्रदर्शित करने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmbareilly
6
1,172
*जनपद गोरखपुर*
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन मे उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आज दिनाक : *13.11.2026* को शत्रुघ्न आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बांसगांव जनपद गोरखपुर की मय स्टॉफ आबकारी टीम द्वारा थाना गगहा अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों मझगांव, बाउपार ग्रामों के खेतों, बागो व झाड़ियों में दविश दी गई। दबिश मे लगभग 56 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया और पास मशीन से शतप्रतिशत बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @Dm_Gorakhpur
1
627
*जनपद-शाहजहांपुर*
दिनांक- 13-11-2026
आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश, उपआबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली के दिशानिर्देश व जिला आबकारी अधिकारी शाहजहांपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक *13/11/2026* क़ो आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा मय अधीनस्थ स्टाफ क्षेत्र पुवायां अंतर्गत फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित विदेशी मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। दुकानों पर स्थापित CCTV कैमरों को सक्रिय रखने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने व मदिरा/बीयर के अधिक से अधिक ब्रांड दुकानों में प्रदर्शित करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmupsha
1
610
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 13.11.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम सेवकहा सलेमपुर कोन सैदापुर सैरइचा थाना कोतवाली सदर बौधनिया झारा खेमपुर थाना मोहम्मदी मझरा रामपुर थाना सिंगाही कल्लूपुरवा थाना भीरा अभयपुर थाना पढुवा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 212 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 700 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया*
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @DmKhiri
481





























